{"_id":"5cab30a0bdec22144f418556","slug":"dhanush-artillery-gun-handing-over-to-indian-army-in-jabalpur-ceremony","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना को सौंपी गई स्वदेशी 'धनुष' तोप, दुश्मन को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना को सौंपी गई स्वदेशी 'धनुष' तोप, दुश्मन को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
Mon, 08 Apr 2019 06:42 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: यशवीर सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
सेना को सौंपी गई 'धनुष' तोप
- फोटो : ANI
पहाड़ और रेगिस्तान में दुश्मनों को ध्वस्त करने में सक्षम स्वदेशी ‘धनुष’ तोप सोमवार को भारतीय सेना को सौंपी गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह स्वदेशी ‘धनुष’ तोप जबलपुर के ऑर्डिनेंस डिपो में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में आज सेना को सौंपी गई। पहली खेप में छह ‘धनुष’ तोप सेना के हवाले की गईं। इनको आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) और फील्ड गन फैक्टरी ने मिलकर विकसित किया है।
विज्ञापन
बता दें कि धनुष स्वीडिश तोप बोफोर्स का स्वदेशी संस्करण है। इसके 95 फीसदी से अधिक कलपुर्जे स्वदेशी हैं। सेना की ओर से हर मौसम के अनुसार किए गए परीक्षण में यह तोप खरी उतरी है। इसका आयुध निर्माणी कानपुर और फील्ड गन फैक्टरी में बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो गया है। इस संबंध में भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय ने 19 फरवरी को हरी झंडी दी थी। 2022-23 तक 114 धनुष तोप सेना को सौंप दी जाएंगी।
विज्ञापन
Jabalpur: Dhanush artillery gun inducted in Indian Army; #visuals from the handing over ceremony. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/6iRuWryznQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 8, 2019
Trending Videos
स्वदेशी ‘धनुष’ तोप एक नजर में
- बैरल का वजन 2692 किलो
- बैरल की लंबाई आठ मीटर
- रेंज 42-45 किलोमीटर
- दो फायर प्रति मिनट में
- लगातार दो घंटे तक फायर करने में सक्षम
- फिट होने वाले गोले का वजन 46.5 किलो
