फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Former minister Sajjan Singh Verma said – CM of MP will be changed in 10 days, Shivraj will be removed

MP Politics: कांग्रेस के बड़े नेता का दावा- शिवराज दस दिन से ज्यादा सीएम नहीं रहेंगे, उन्हें हटाया जाएगा

Sun, 21 Aug 2022 06:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 06:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया है कि प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान दस दिन से ज्यादा कुर्सी पर नहीं रह पाएंगे। उन्हें हटा दिया जाएगा। भ्रष्टाचार के कारण उन्हें संसदीय बोर्ड से हटाया गया है। 

विज्ञापन
Former minister Sajjan Singh Verma said – CM of MP will be changed in 10 days, Shivraj will be removed
शिवराज सिंह पर सज्जन सिंह वर्मा ने निशाना साधा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज को 10 दिन में हटाए जाने और प्रदेश में नया सीएम बैठाने का दावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने किया है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को भाजपा की संसदीय बोर्ड से हटाने के पीछे भ्रष्टाचार को बताया है। 
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा देवास जिले के सोनकच्छ में थे। वे वहां प्याज और लहसुन के किसानों के हक की लड़ाई को लेकर किए जा रहे जन आंदोलन में शरीक होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे शिवराज सिंह पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन


सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बीजेपी के संसदीय बोर्ड से कुछ लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। इसमें शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी का नाम शामिल है। आप लोगों को जानकारी नहीं है कि पिछले कई दिनों से आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत भोपाल में डेरा डाले हुए थे। उन्होंने अपनी खुली आंखों से देखा है कि शिवराज के राज में मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। कहीं बांध फूट रहा है, कहीं किसान दुखी हैं। और ये समझ लो कि आरएसएस के इशारे पर, मैं समझता हूं कि किसानों की हाय-कलाप मध्य प्रदेश लगी है, दस दिन से ज्यादा शिवराज सिंह चौहान इस प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, मुख्यमंत्री बदला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं सज्जन सिंह ने नितिन गडकरी को संसदीय बोर्ड में शामिल नहीं किए जाने पर कहा कि नितिन गडकरी दृष्टिकोण वाले नेता हैं बीजेपी में, जिसकी मैं तारीफ करता हूं। एक विजन वाले नेता हैं। ये व्यक्ति प्रधानमंत्री का मटेरियल है। इसलिए नरेंद्र मोदी साहब ने उन्हें हटवा दिया। उन्हें लगा कि ये मेरी कॉम्पीटिशन में है। 

बता दें कि सज्जन सिंह वर्मा लगातार भाजपा और शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर रहते हैं। उन्होंने दो दिन पहले भी प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ने की बात कहते हुए शिवराज पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की बात ऊपर तक पहुंच गई है, इसके बाद ही उन्हें संसदीय बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed