फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas Road Accident Horrific road accident on Bhopal Road three people died two trucks collided

Dewas Road Accident: भोपाल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, दो ट्रकों की आपस में हुई टक्कर

Sun, 28 Jul 2024 02:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 28 Jul 2024 02:29 PM IST
सार

Dewas Road Accident: देवास जिले से होकर गुजरने वाले भोपाल रोड पर सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Dewas Road Accident Horrific road accident on Bhopal Road three people died two trucks collided
क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवास से होकर गुजरने वाले भोपाल रोड पर हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात को हुआ, जिसमें खटांबा गांव के समीप दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपाल रोड स्थित खटांबा गांव के समीप खड़े ट्रक में एक अन्य ट्रक पीछे से घुस गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आगे खड़े ट्रक के ड्राइवर व हेल्पर ट्रक का पहिया पंचर होने पर उसे रिपेयर कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में धन सिंह पिता गोमान सिंह उम्र 26 निवासी सांगुल जिला विदिशा व जितेन्द्र पिता राम सिंह उम्र 26 निवासी ग्राम महुआ खेड़ा पंचायत बाबई, तहसील कुरवाई विदिशा एवं एक राकेश नामक युवक की मौत हुई है। जो गुजरात का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


तीनों के शव जिला अस्पताल पहुंचाए गए। आज परिजनों के आने के बाद शवों का पीएम किया जाएगा। फिलहाल, थाना बीएनपी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके नाम की पुष्टि की है। ट्रक कहां से कहां जा रहे थे, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed