{"_id":"685a0f329a90ec99b4089db5","slug":"dewas-news-four-people-of-the-same-family-attempted-mass-suicide-three-died-one-in-critical-condition-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dewas News: एक ही परिवार के चार लोगों ने किया सामूहिक आत्महत्या का प्रयास, तीन की मौत, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dewas News: एक ही परिवार के चार लोगों ने किया सामूहिक आत्महत्या का प्रयास, तीन की मौत, एक की हालत नाजुक
Tue, 24 Jun 2025 08:06 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 24 Jun 2025 08:06 AM IST
सार
पारिवारिक कारणों के चलते एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवास जिले से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक ही आदिवासी परिवार के चार सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में पति-पत्नी और उनकी एक बेटी की मौत हो गई है, जबकि दूसरी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
मामला उदयनगर थाना क्षेत्र के धोपघटा गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जून की रात को गांव के भिलाला समाज से जुड़े राधेश्याम (50), उनकी पत्नी रंगु बाई (48), और दो बेटियां आशा (23) व रेखा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को गंभीर हालत में इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bhopal Crime: जन्मदिन की पार्टी में डांस के लिए बुलाई गई नाबालिग से दुष्कर्म, युवती समेत दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
इलाज के दौरान रविवार रात राधेश्याम की मौत हो गई। इसके बाद सोमवार को उसकी पत्नी रंगु बाई और बेटी आशा ने भी दम तोड़ दिया। रेखा की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
अपुष्ट जानकारी के अनुसार सामूहिक आत्महत्या के पीछे पारिवारिक बेटे के प्रेम प्रसंग को संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि इस विषय में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामला संवेदनशील बना हुआ है और पुलिस जांच में जुटी है।
