{"_id":"685984ed34d98e96dc0573ef","slug":"bhopal-crime-minor-called-for-dance-in-birthday-party-raped-two-accused-including-a-girl-arrested-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: जन्मदिन की पार्टी में डांस के लिए बुलाई गई नाबालिग से दुष्कर्म, युवती समेत दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: जन्मदिन की पार्टी में डांस के लिए बुलाई गई नाबालिग से दुष्कर्म, युवती समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Jun 2025 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:16 PM IST
सार
भोपाल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिचित युवती उसे डांस के लिए एक पार्टी में लेकर गई थी। यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद परिचित युवती समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ फॉर्म हाउस में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में नाबालिग के साथ फॉर्म हाउस में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता इवेंट मैनेजमेंट टीम में काम करती है। परिचित युवती उसे डांस के लिए एक पार्टी में लेकर गई थी। यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है उसके साथ अलग-अलग फॉर्म हाउस में ज्यादती की गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद परिचित युवती समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले के खुलासे के लिए नाबालिग की काउंसलिंग की जाएगी।
ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा
जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग टीटी नगर इलाके की एक बस्ती में रहती है। उसने आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई की है। चार दिन पहले वह अपने घर से बिना बताए लापता हो गई थी। नाबालिग होने के चलते परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। रविवार को लापता नाबालिग अपने घर पहुंची, जिसे परिजन लेकर थाने पहुंचे। जहां पर पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को अपहरण और दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया। नाबालिग ने अपने बयान में बताया कि करोंद में रहने वाली एक युवती से उसकी पुरानी जान पहचान है। यह युवती इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है, जो शादी और जन्मदिन समेत अन्य कार्यकमों में लड़कियों से डांस कराती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कॉलेज छात्राओं से दरिंदगी का छठा आरोपी अबरार इटारसी से गिरफ्तार, मुंबई भागते समय पकड़ा गया
युवती ने उसे बताया कि उसे एक जन्मदिन की पार्टी में डांस करना है। इसके बाद वह उसे एक फॉर्म हाउस पर लेकर पहुंची। जहां पर शहर के कारोबारी की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान एक कारोबारी ने नाबालिग के साथ फार्म हाउस में दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती उसे लेकर अपने घर पहुंची। जहां पर नाबालिग उसके साथ तीन दिनों तक रूकी थी। हालांकि, पीड़िता उक्त फॉर्म हाउस का पता नहीं बता पाई है, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस जल्द ही पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। पुलिस ने आरोपी युवती और कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।