फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: Such a picture of vaccination...officers came out with drums, gave rose flowers...vaccineers got rewards

देवास: वैक्सीनेशन के लिए ढोल लेकर निकले अफसर, गुलाब के फूल देकर दिया आमंत्रण

Thu, 09 Dec 2021 02:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 09 Dec 2021 02:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के देवास में वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन का अलग ही अंदाज देखने को मिला। यहां अफसर ढोल बजाकर शहर में निकले और लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। जिन्होंने वैक्सीन लगवाई, उन्हें पुरस्कार भी दिए।

विज्ञापन
Dewas: Such a picture of vaccination...officers came out with drums, gave rose flowers...vaccineers got rewards
देवास में ढोल बजाकर निकले अधिकारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैक्सीनेशन के लिए सख्ती की खबरें तो कई बार पढ़ने-सुनने में आती है लेकिन मध्यप्रदेश के देवास में वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन का अलग ही अंदाज देखने को मिला। यहां अफसर ढोल बजाकर शहर में निकले और वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। जिन्होंने दोनों डोज लगवा लिए हैं उन्हें गुलाब के फूल दिए। जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई थी, उन्हें तत्काल वैक्सीन के लिए भेजा गया। इतना ही नहीं वैक्सीन लगवाने वालों को पुरस्कार तक दिए।
विज्ञापन

Dewas: Such a picture of vaccination...officers came out with drums, gave rose flowers...vaccineers got rewards
वैक्सीन लगवाने वालों को दिए गुलाब के फूल। - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन अभियान चला रहा है। इसके तहत प्रशासन ने जनजागरण का नया तरीका निकाला। देवास में नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी और अन्य अधिकारी ढोल बजाकर शहर के प्रमुख मार्गों पर निकले। लोगों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट देखे। जिनके पास सर्टिफिकेट थे, उन्हें निगमायुक्त ने गुलाब का फूल देकर बधाई दी। इस दौरान घर-घर जाकर भी वैक्सीन लगाई गई। निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि मप्र सरकार तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए चिंतित है। सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द सेकंड डोज लगवाने से वंचित लोगों को वैक्सीन दूसरा डोज भी लग जाए। शहर में अलग-अलग 25 टीमें काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Dewas: Such a picture of vaccination...officers came out with drums, gave rose flowers...vaccineers got rewards
लकी ड्रॉ से चयन कर दिया पुरस्कार। - फोटो : सोशल मीडिया
टीका लगवाने वालों को मिला इनाम
वैक्सीनेशन के लिए नगर निगम ने पुरस्कार देने की पहल भी की। इसके तहत बुधवार को निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों पर अभियान चलाया गया। गीता भवन टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण का दूसरा डोज लगवाने वाले नागरिकों का लकी ड्रॉ के माध्यम से चयन किया गया। 5 चयनित नागरिकों को पुरस्कार के रूप में चाय के थरमस दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed