फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas: People who were running after stealing goat, caught and beaten, handed over to police

देवास: बकरी चुराकर भाग रहे थे लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस के हवाले किया

Thu, 11 Nov 2021 04:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Nov 2021 04:26 PM IST
सार

देवास में लोगों ने दो बकरी चोरों की जमकर धुनाई कर दी। दोनों कार से बकरी चुरा रहे थे। बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।  

विज्ञापन
Dewas: People who were running after stealing goat, caught and beaten, handed over to police
देवास में पकड़े गए बकरी चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बकरा चोरी के मामले में दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। रस्सी से बांधकर दोनों को पीटा गया था। इसी तरह का मामला अब देवास में हुआ है। यहां बकरी चोरी के मामले में कुछ लोगों ने दो युवकों की पिटाई की। 
विज्ञापन


घटना देवास शहर के पास स्थित नागदा में हुई। बकरी चुराकर दो लोग कार में जा रहे थे। इसी बीच लोगों को भनक लगी तो पीछा किया। भीड़ लग गई और लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार में बैठे युवकों की पिटाई की। बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। कार जब्त की। बकरियां भी कब्जे में ली। 
विज्ञापन


कार में बकरी रखकर भाग रहे थे
बकरी चुराने वाले आरोपियों के नाम शोएब पिता हमीद अंसारी निवासी खजराना इंदौर और गोपाल पिता हरिलाल गोयल निवासी मूसाखेड़ी इंदौर है। इन्होंने सफी शेख के घर के बाहर बंधी बकरी चुराई थी। इसकी कीमत तीस हजार रुपए बताई गई। बकरी चुराने दोनों कार से आए थे। बकरी चुराने के बाद उसे कार में रखा और भाग रहे थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपी आदतन अपराधी हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed