{"_id":"616074dc8ebc3e626846971a","slug":"dewas-eunuch-girl-held-for-murder-charges-along-with-companions","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास: लिंग परिवर्तन करवाकर किन्नर से बनी लड़की, साथियों के साथ कत्ल के आरोप में गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: लिंग परिवर्तन करवाकर किन्नर से बनी लड़की, साथियों के साथ कत्ल के आरोप में गिरफ्तार
Fri, 08 Oct 2021 10:12 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:12 PM IST
सार
पुलिस ने मामले में लिप्त आरोपी जोया को गिरफ्तार किया। जोया किन्नर है लेकिन लिंग परिवर्तन का ऑपरेशन करवाकर लड़की बन गई।
विज्ञापन
हत्या में किन्नर गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदमाशों ने पहले रियल स्टेट कर्मचारी से लिफ्ट मांगी फिर युवती ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद चेन लूटी और कर्मचारी की हत्या कर दी। ये आरोप लगे हैं इस मामले में गिरफ्तार युवती और उसके गैंग पर। बताया जा रहा है कि असल में आरोपी किन्नर है और लिंग परिवर्तन करवाने के बाद युवती बनी है। पुलिस ने उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले लसूडिया क्षेत्र में सत्यसाईं चौराहे के पास रियल स्टेट कंपनी के कर्मचारी देवांशु मिश्रा की हत्या हुई थी। सरेराह बदमाशों ने देवांश को चाकू मारे थे। घटना के वक्त देवांश का दोस्त सतीश भी साथ था। वह घटना के बाद देवांश को फ्लैट पर ले गया और सुला दिया। पुलिस को पहले सतीश पर शक हुआ और उससे पूछताछ की लेकिन बाद में सतीश ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसके बाद पूरी घटना सामने आई और पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन
लिंग परिवर्तन करवाकर किन्नर से बनी लड़की
पुलिस ने मामले में लिप्त आरोपी जोया को गिरफ्तार किया। जोया किन्नर है लेकिन लिंग परिवर्तन का ऑपरेशन करवाकर लड़की बन गई। वह आपराधिक प्रवृत्ति की है और आपराधिक किस्म के लोगों का गिरोह बना रखा है। घटना के वक्त जोया के साथ दो लड़के थे। इन्होंने देवांश और सतीश को रोका। जोया ने देवांश से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। इसके बाद उसकी चेन लूट ली। बाद में जोया के इशारे पर आरोपियों ने देवांश को चाकू मार दिए। पुलिस ने आरोपी जोया को आजाद नगर से और अल्लू उर्फ शाहरुख और आलिम को गिरफ्तार किया है। यह बात भी सामने आई कि जोया ड्रग्स का सेवन करती है।
विज्ञापन
नशेड़ियों से पूछताछ में मिला जोया का सुराग
वारदात को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। ड्रग्स, शराब, चरस, गांजा का सेवन करने वाले लोगों की लिस्ट निकालकर कुछ लोगों से पूछताछ की। ड्रग्स का नशा करने वाली युवतियों से जोया का पता मिला। जोया के बारे में बताया जा रहा है कि वह शातिर अपराधी है। उसने वारदात करना कुबूल किया है। उसने बताया कि रात को अल्लू और आलिम के साथ घूम रही थी। पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास देवांशु और सतीश स्कूटर से जाते दिखे तो रोक लिया। पहले जोया ने संबंध बनाने की बात कही, फिर अल्लू व आलिम ने उसे चाकू मार दिए। एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक यही बात सामने आई है कि लूट के मकसद से ही हत्या की थी।
