फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas CISF News: Another gave written exam, another came to give physical test, arrested on suspicion

Dewas CISF News: लिखित परीक्षा दूसरे ने दी, फिजिकल टेस्ट देने पहुंचा दूसरा, शंका होने पर किया गिरफ्तार

Fri, 27 May 2022 05:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 05:23 PM IST
सार

बैंक नोट प्रेस देवास में चल रही सीआईएसएफ भर्ती प्रक्रिया के दौरान फिर से गडबड़ी सामने आई। लिखित परीक्षा दूसरे युवक ने दी और फिजिकल टेस्ट देने दूसरा पहुंचा। बायो मेट्रिक में फोटो मिलान न होने पर युवक पर शंका हुई। उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन
Dewas CISF News: Another gave written exam, another came to give physical test, arrested on suspicion
आरोपी धीरज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीआईएसएफ की भर्ती प्रक्रिया के दौरान सप्ताह में दूसरी बार गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस बार भी एक ऐसा युवक पकड़ाया है जिसने लिखित परीक्षा किसी और से दिलवाई थी मगर फिजिकल टेस्ट देने खुद पहुंच गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करीब पांच माह पहले सुरक्षा बलों की भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा होने के बाद इन दिनों बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की यूनिट में शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) चल रहा है। इसके तहत विभिन्न जिलों के लिखित परीक्षा में सफल होने वाले युवा आ रहे हैं। गुरुवार को बायोमेट्रिक टेस्ट के दौरान सतना जिले के युवक धीरज सिंह का फोटो मिलान नहीं हुआ। उसके फोटो की जगह रिकॉर्ड में किसी अन्य का फोटो आ रहा था। शंका होने पर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि लिखित परीक्षा उसने एक परिचित युवक से दलवाई थी क्योंकि उसे खुद के पास हो पाने में शंका थी। परीक्षा में सफल होने के बाद वो फिजिकल के लिए देवास आया था। मामले में सहायक कमांडेंट नरेंद्र सिंह के शिकायती आवेदन पर बीएनपी पुलिस ने आरोपी धीरज सिंह पिता करण सिंह निवासी शेरगंज, रघुराज सतना के खिलाफ धारा 419, 420, 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले भी पकड़ाया था युवक
गौरतलब है कि इससे पहले 20 मई को भी एक युवक इसी तरह की प्रक्रिया के दौरान पकड़ा गया था। यह युवक बमुर बसई, धनेला जिला मुरैना निवासी पवन पिता केदार सिंह था। इसने पूछताछ में बताया था कि 10 हजार रुपये देकर एक अन्य युवक को लिखित परीक्षा में बैठाया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद बीएनपी पुलिस परीक्षा देने वाले की तलाश में मुरैना गई थी, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला था कि उक्त युवक पहले से ही जेल में बंद है। अब एक नए मामले के बाद पुलिस टीम के सतना जाने की स्थिति बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed