फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Demonstration of MP Youth Congress: Water showers on protesters who came out to gherao CM House, police stopped

MP युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: सीएम हाउस का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार, पुलिस ने रोका

Thu, 12 May 2022 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 12 May 2022 05:21 PM IST
सार

भोपाल प्रदेश कार्यालय पर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हुए कांग्रेसी सीएम हाउस का घेराव करने निकले, जिनको पुलिस ने रेडक्रॉस के पास रोक लिया। उन पर पुलिस ने वॉटर केनन से पानी की बौछार और हल्का बल प्रयोग भी किया।

विज्ञापन
Demonstration of MP Youth Congress: Water showers on protesters who came out to gherao CM House, police stopped
युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस वॉटर केनन का उपयोग करती हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल प्रदेश कार्यालय पर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हुए कांग्रेसी सीएम हाउस का घेराव करने निकले, जिनको पुलिस ने रेडक्रॉस के पास रोक लिया। उन पर पुलिस ने वॉटर केनन से पानी की बौछार और हल्का बल प्रयोग भी किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की शुरुआत युवक कांग्रेस ने गुरुवार को युवा शंखनाद आंदोलन से कर दी। महंगाई, बेरोजगारी, आदिवासियों पर अत्याचार, व्यापमं प्रवेश और भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर युवक कांग्रेस ने युवा शंखनाद आंदोलन का आयोजन किया। यहां पार्टी कार्यालय से युवा कांग्रेस नेता सीएम हाउस का घेराव करने निकले, जिनको पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के पास वॉटर कैनन से पानी की बौछार कर रोक लिया और कुणाल चौधरी, बीवी श्रीनिवास और विक्रांत भूरिया को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद युवा कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए। पुलिस ने युवा कांग्रेस नेताओं को हल्का बल प्रयोग कर हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले युवा कांग्रेस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कार्यक्रम में आकर मुझे ना केवल खुशी मिली बल्कि बल और शक्ति भी मिली है, क्योंकि मैंने अपना राजनीतिक जीवन युवक कांग्रेस से ही शुरू किया था। जब मैं पहली बार संसद में पहुंचा था, वरिष्ठ जनों का हमें मार्गदर्शन मिलता था, वह भी एक समय था। आज जो यह शंखनाद हो रहा है, यह केवल कांग्रेस की ही बात नहीं है, यह आज मध्य प्रदेश के भविष्य की बात है। आज हमें देश के, प्रदेश के भविष्य की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा कि यही युवा आज देश, प्रदेश के भविष्य का नव निर्माण करेंगे। यदि आज इनका ही भविष्य अंधकार में रहेगा तो मध्यप्रदेश के भविष्य का क्या होगा? आज यही चुनौती हमारे सामने है। आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आज हमारे देश की संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है। हमारे देश की और कांग्रेस की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है, हम दिल जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं, रिश्ता जोड़ते हैं।



आज विश्व में कोई भी ऐसा देश नहीं है, जहां इतने धर्म, इतनी जातियां, इतनी भाषा, इतने रीति-रिवाज, इतने त्यौहार, इतने देवी देवता हों और उसके बाद भी आज हम सभी एक झंडे के नीचे खड़े हैं। आज हमारा देश इसी संस्कृति को अपनाकर एक झंडे के नीचे खड़ा है। बाबा साहेब आंबेडकर जी ने हमें ऐसा सविधान दिया, जिसकी आज पूरे विश्व में प्रशंसा होती है। उन्होंने बहुत अच्छा संविधान बनाया, लेकिन यदि अच्छा सविधान गलत हाथों में चले जाए तो इस देश का क्या होगा?

कमलनाथ ने कहा कि मैं आज युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि यह जो लड़ाई है, संघर्ष है, यह देश के, प्रदेश के भविष्य के लिए है व आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए है। आज भाजपा के पास सिर्फ़ तीन चीजें ही बची हैं, पुलिस, पैसा और प्रशासन। याद रखिये जो हमारे युवा कांग्रेस के साथी हैं, वो ना इनकी पुलिस से दबेंगे, ना इनके पैसे से दबेंगे और ना इनके प्रशासन से दबेंगे। कमलनाथ ने कहा कि आज हम सब संकल्प लें। हमें पूरा विश्वास है कि आप सभी ने ठान लिया तो मध्यप्रदेश की विधानसभा में 2023 में कांग्रेस के झंडे को लहराने से कोई नहीं रोक सकता है।

युवा कांग्रेस के कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा, कांग्रेस नेता अजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, विधायक कुणाल चौधरी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया समेत अन्य कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed