फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Demonstration in Bhopal: People accused of sending bills without subsidy due to lack of timely readings

बिजली कंपनी के खिलाफ उपभोक्ताओं का प्रदर्शन: न समय पर रीडिंग, न मिली सब्सिडी, विभाग ने भेज दिए हजारों के बिल

Mon, 25 Apr 2022 08:44 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 25 Apr 2022 08:44 AM IST
सार

भोपाल की बागमुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी के लोगों ने रविवार को बिजली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बिजली मीटर की रीडिंग समय पर न लेने से बढ़े हुए बिल भेजने का आरोप लगाया और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Demonstration in Bhopal: People accused of sending bills without subsidy due to lack of timely readings
बाग मुगालिया कॉलोनी के लोगों ने बिजली बिलों को लेकर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की बागमुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी की जनता ने रविवार को बिजली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बिजली मीटर की रीडिंग समय पर न लेने से बढ़े हुए बिल भेजने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


बागमुगलिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा कि बिजली मीटर की रीडिंग समय पर न होने से अप्रैल महीने के बिल बिना सब्सिडी के बिजली कंपनी ने भेजे हैं। छोटे-छोटे काम धंधे करने वालों को अप्रैल में 1200 से 2000 रुपये के बिल थमा दिए गए हैं, जबकि मार्च माह में उनके 100 रुपये और 95 रुपये बिल आए थे। उन्होंने कहा कि कई उपभोक्ताओं को 5 से 7 हजार रुपये तक के बिल भेजे गए हैं। अप्रैल महीने में 45 से 50 दिन में रीडिंग होने से यह स्थिति बनी हैं।
विज्ञापन

 
तिवारी ने सरकार से अप्रैल महीने के बिजली बिलों की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी गड़बड़ी को सुधारे, जिससे जनता को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सरकार दे दो हम पर ध्यान बिजली बिल से हैं परेशान, बिजली घर की मनमानी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed