फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Demand for promotion of Tehsildars in MP: giving memorandum to the ministers, saying that morale is falling due to lack of promotion

MP में तहसीलदारों की प्रमोशन की मांग: मंत्रियों को ज्ञापन देकर बोले- पदोन्नति नहीं मिलने से गिर रहा मनोबल  

Sat, 05 Mar 2022 03:44 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 05 Mar 2022 03:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के बैनर तले तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने फिर प्रमोशन की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को छोड़कर दूसरे राज्यों में प्रमोशन का लाभ दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Demand for promotion of Tehsildars in MP: giving memorandum to the ministers, saying that morale is falling due to lack of promotion
मंत्री को प्रमोशन की मांग काे लेकर सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के बैनर तले तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने फिर प्रमोशन की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को छोड़कर दूसरे राज्यों में प्रमोशन का लाभ दिया जा रहा है। 

विज्ञापन

शनिवार को तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने कहा कि 6 साल से प्रमोशन रुका है। उन्होंने मांग की कि प्रमोशन और भर्ती नियमों में संशोधन कर प्रमोशन दिया जाए।  

विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, अविनाश मिश्रा, आकाश श्रीवास्तव, गुलाबसिंह बघेल समेत कई तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने उन्हें उच्चतम पद का प्रभार देने की मांग की। तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने कहा कि वर्ष 2016 से प्रमोशन नहीं हो रहा है। इस पर जल्द ठोस निर्णय लिया जाए। ताकि, उनके प्रमोशन का रास्ता साफ हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश को छोड़ अन्य सभी राज्यों में पदोन्नतियां हो रही हैं। प्रदेश में लंबे समय से मांग उठा रहे हैं, पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। इससे तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का मनोबल गिर रहा है।

पुलिस विभाग की तर्ज पर नियुक्त करें
तहसीलदारों का कहना है कि पुलिस विभाग की तर्ज पर राजस्व विभाग के अधिकारियों, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार को भी उच्चतम पद पर कार्यवाहक के रूप में भी नियुक्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed