फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Demand for MP's IAS: Niyaz Khan said that the film should also be made to show the killings of Muslims, he is not an insect but a human being

MP के IAS की मांग: नियाज खान बोले- निर्माता मुसलमानों की हत्याओं पर भी फिल्म बनाएं, वे कीड़े नहीं इंसान है 

Fri, 18 Mar 2022 09:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Mar 2022 09:21 PM IST
सार

कश्मीरियों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर भाजपा और कांग्रेस की सियासत के बीच मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी नियाज खान भी कूद गए है। उन्होंने विवेक अग्निहोत्री का नाम लिए बिना कहा कि निर्माता मुसलमानों की हत्याओं पर भी फिल्म बनाएं। वे कीड़े नहीं बल्कि इंसान हैं। 

विज्ञापन
Demand for MP's IAS: Niyaz Khan said that the film should also be made to show the killings of Muslims, he is not an insect but a human being
आईएएस नियाज खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीरियों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर भाजपा और कांग्रेस की सियासत के बीच मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी नियाज खान भी कूद गए है। उन्होंने विवेक अग्निहोत्री का नाम लिए बिना कहा कि निर्माता मुसलमानों की हत्याओं पर भी फिल्म बनाएं। वे कीड़े नहीं बल्कि इंसान हैं। 
विज्ञापन


भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नियाज खान ने सोशल मीडिया पर कहा कि अलग-अलग मौकों पर मुसलमानों के नरसंहार को दिखाने के लिए एक किताब लिखने की सोच रहा था। ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म कुछ निर्माता द्वारा बनाई जा सके। ताकि अल्पसंख्यकों के दर्द और पीड़ा को भारतीयों के सामने लाया जा सके।
विज्ञापन


नियाज खान ने लिखा कि कश्मीर फाइल ब्राह्मणों का दर्द दिखाती है। उन्हें पूरे सम्मान के साथ कश्मीर में सुरक्षित रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का नाम लिए बिना कहा कि निर्माता को कई राज्यों में बड़ी संख्या में मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए भी एक फिल्म बनानी चाहिए। मुसलमान कीड़े नहीं बल्कि इंसान हैं और देश के नागरिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नियाज खान मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे अभी लोक निर्माण विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। नियाज खान अब तक 6 पुस्तक लिख चुके हैं। आईएएस अधिकारी नियाज अभी अपने धर्म की हिंसक छवि को मिटाने के लिए रिसर्च कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस्लाम अभी कई संगठनों की छवि के कारण बदनाम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed