फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Demand for Congress candidates from Bhopal Lok Sabha seat of Kareena Kapoor  

करीना कपूर को भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की मांग

Mon, 21 Jan 2019 05:29 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 21 Jan 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Demand for Congress candidates from Bhopal Lok Sabha seat of Kareena Kapoor  
kareena kapoor airport look - फोटो : social media
मध्यप्रदेश के भोपाल के कांग्रेस पार्षद योगेन्द्र सिंह ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मांग की है कि बॉलीबुड अभिनेत्री करीना कपूर को भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जाये, ताकि भाजपा के इस गढ़ में फतह हासिल कर भाजपा को लगातार नौवीं बार इस सीट पर कब्जा करने से रोका जा सके।
विज्ञापन


इस संबंध में भोपाल नगर निगम के कांग्रेस पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है। वह गुड्डू के नाम से मशहूर हैं और मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन


चौहान ने अपने पत्र में लिखा है, ‘‘2019 के लोकसभा चुनाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भोपाल लोकसभा सीट पर कई वर्षों से लगातार भाजपा का कब्जा है। इसलिए इस सीट के लिए करीना कपूर उपयुक्त प्रत्याशी साबित होगी।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘यदि करीना भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी तो निश्चित ही रूप से कांग्रेस 2019 के चुनाव में इस सीट से विजय हासिल करेगी।’’ चौहान ने कहा, ‘‘मेरे अलावा कुछ और कांग्रेस पार्षद भी करीना को भोपाल सीट से उतारने के लिए जल्द आवाज उठाने वाले हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि भोपाल लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ बन गया है। पिछले 30 सालों से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा ने यह सीट पहली बार वर्ष 1989 में जीती थी और तब से अब तक इस सीट पर वह आठ बार लगातार जीत दर्ज कर चुकी है। करीना भोपाल के नवाब के वंशज एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की बहू है। करीना के पति बॉलीबुड अभिनेता सैफ अली खान हैं।


1989 में इस सीट से हारने के बाद कांग्रेस ने करीना के ससुर मंसूर अली खान पटौदी को भी 1991 में भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, क्रिकेटर कपिल देव के साथ-साथ अपनी पत्नी एवं बॉलीबुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर जैसी हस्तियों को अपने चुनाव प्रचार में उतारने के बाद भी वह भाजपा से इस सीट को छीनने में नाकामयाब रहे थे। तब उन्हें भाजपा के सुशीलचंद्र वर्मा ने एक लाख से अधिक मतों से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed