फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Delhi Satya Niketan Tragedy Arpit Left Home After Rakhi Celebrations Killed in Building Collapse

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: राखी की खुशियों के बाद घर से विदा हुआ था अर्पित, मलबे में दफन हो गए परिवार के सपने

Mon, 07 Sep 2026 03:42 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

देवास के छात्र अर्पित जाज की दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में मौत हो गई। रक्षाबंधन मनाकर शनिवार को दिल्ली लौटे अर्पित रविवार को हॉस्टल की पांच मंजिला इमारत गिरने से मलबे में दब गए। सोमवार को उनका शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Delhi Satya Niketan Tragedy Arpit Left Home After Rakhi Celebrations Killed in Building Collapse
अर्पित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में देवास के छात्र अर्पित जाज की मौत हो गई। पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें अर्पित समेत कई लोग मलबे में दब गए। सोमवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अर्पित का शव मलबे से बरामद किया गया। उनके पिता ने शव की पहचान की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देवास के जय बजरंग नगर, मकान नंबर 60 निवासी अर्पित जाज बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र थे और पढ़ाई के लिए दिल्ली में रह रहे थे। कुछ दिन पहले अर्पित रक्षाबंधन का त्योहार मनाने देवास स्थित अपने घर आए थे। परिवार के साथ त्योहार मनाने के बाद वे शनिवार को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि अर्पित रविवार सुबह करीब 7 बजे दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद वे अपने हॉस्टल गए। कुछ देर आराम करने के बाद उन्होंने खाना खाया और फिर अपने कमरे में चले गए। इसी दौरान अचानक हॉस्टल की पांच मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई।

विज्ञापन


पढ़ें: रोज 10 किमी दूर स्कूल पहुंचाती है, अब राजकुमार को इलेक्ट्रिक साइकिल की आस

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्पित सत्य निकेतन इलाके स्थित हॉस्टल डेज की बिल्डिंग नंबर 11 के कमरा नंबर 302 में रह रहे थे। हादसे के समय वे इसी कमरे में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इमारत में पिछले कुछ दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था। इमारत ढहने के बाद कई लोग मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का काम शुरू किया। सोमवार सुबह रेस्क्यू टीम ने अर्पित का शव बरामद किया। मौके पर पहुंचे उनके पिता ने शव की पहचान की।

मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम
अर्पित की मौत की खबर देवास पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। कुछ दिन पहले जिस घर में रक्षाबंधन की खुशियां और हंसी-खुशी का माहौल था, वहां अब सन्नाटा पसरा है। परिवार के सदस्य अर्पित के पार्थिव शरीर के देवास पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। अर्पित पढ़ाई पूरी कर परिवार के सपनों को साकार करने के लिए दिल्ली गए थे। रक्षाबंधन मनाने के बाद घर से उनकी शनिवार की वापसी आखिरी साबित हुई। इस हादसे ने परिवार से उनका बेटा छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed