{"_id":"636caeb8f363f803fd5c437c","slug":"deadly-attack-on-three-people-on-suspicion-of-witchcraft-in-pandhurna-case-registered-for-attempt-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: पांढुर्ना में जादू टोने के शक में तीन लोगों पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग की मौत, आठ के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: पांढुर्ना में जादू टोने के शक में तीन लोगों पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग की मौत, आठ के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 10 Nov 2022 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Nov 2022 01:26 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में जादू टोने के शक में तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया, हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में जादू टोने के शक में तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हमला करने वाले आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं, हमले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई राकेश सिंह बघेल ने बताया कि इस मामले में ग्रामीणों के बयान और जांच के बाद आठ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मंगलवार रात आरोपियों में से तीन श्रीराम धुर्वे, लल्लू उर्फ सुधाकर सिरसाम और किशोर खंडाते को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बता दें, 28 अक्टूबर को ग्राम बालापुर के ग्रामीणों ने जादू टोने के संदेह में 55 वर्षीय डोमा झल्कु उईके, 35 वर्षीय दम्मु उर्फ शेषराव मदन इवनाती और 43 वर्षीय पुन्नू जागो उईके पर जानलेवा हमला कर दिया था। मारपीट में घायल डोमा की मौत हो गई थी। वहीं, दम्मु उर्फ शेषराव और पुन्नू को गंभीर चोट आई थी।