फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Deadly attack on Congress candidate's brother in Morena

Murena: कांग्रेस प्रत्याशी के भाई पर जानलेवा हमला, प्रचार के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग

Sat, 20 Apr 2024 07:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Apr 2024 07:08 PM IST
सार

Murena: मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल उर्फ नीटू सिकरवार के चचेरे भाई नरेन्द्र उर्फ टिंकू सिकरवार के साथ रूअर बरवाई गांव में कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए हवाई फायर कर दिए।

विज्ञापन
Deadly attack on Congress candidate's brother in Morena
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी के भाई पर जानलेवा हमला हुआ है। नरेंद्र सिंह सिकरवार प्रत्याशी के चचेरे भाई हैं, वह अंबाह जनपद के अंतर्गत आने वाले गांव रूअर में चुनाव प्रचार कर रहे थे, साथ में गांव के सरपंच गुड्डू तोमर भी थे। उसी दौरान वहां हिस्ट्रीशीटर सोनू तोमर पुत्र बसंत सिंह तोमर ने प्रचार के दौरान फायरिंग की है और जानलेवा हमला किया है।

विज्ञापन


वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने बताया कि भाई नरेंद्र सिंह सिकरवार पर गांव रूअर में चुनाव प्रचार के दौरान जानलेवा हमला किया गया है और फायरिंग भी की गई है। उस समय गांव के सरपंच भी साथ थे, हिस्ट्रीशीटर सोनू तोमर पुत्र बसंत सिंह तोमर ने जानलेवा हमला किया है। इसके साथ ही कई राउंड फायरिंग भी की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रशासन से बात की है। उन्होंने कहा कि यही अपील करना चाहता हूं कि यह चुनाव दो लोगों के बीच में हैं, यह चुनाव शांतिपूर्ण हो हिंसक नहीं हो।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हार की बौखलाहट भाजपा को साफ दिखाई दे रही है। मेरे परिवार के लोग प्रचार कर र,हे हैं घर घर जाकर वोट मांग रहे हैं। इस दौरान उन पर हमला हुआ तो मुझे लगता है यह लोकतंत्र पर हमला है और यह किसी के लिए ठीक नहीं हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि सभी शांति व्यवस्था को बनाए रखे और शांति से चुनाव सम्पन्न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एडिशनल एसपी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि यह अंबाह थाना क्षेत्र के रूअर गांव की घटना है। इसमें मूल रूप से दो पक्ष है, एक सोनू तोमर और एक गुड्डू तोमर है। सोनू तोमर के द्वारा फायरिंग की गई है। सोनू तोमर और गुड्डू तोमर में पंचायत चुनाव 2015 से लेकर विवाद चल रहा है। इसके बाद 2021 में भी विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed