{"_id":"5de251038ebc3e54853d4590","slug":"dead-sub-inspector-chhotelal-tomar-name-appears-in-transfer-list-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश पुलिस का गजब कारनामा, मृत पुलिस अधिकारी का कर दिया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश पुलिस का गजब कारनामा, मृत पुलिस अधिकारी का कर दिया तबादला
Sat, 30 Nov 2019 05:33 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 30 Nov 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पुलिस (प्रतीकात्मक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में पुलिस मुख्यालय ने एक मृत पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया। गुरुवार रात जारी हुई ट्रांसफर की सूची जब लोगों ने देखी तो वो हैरान हो गए। देर रात जारी हुई 87 एसआई के तबादले की सूची में 77 नंबर पर नाम छोटेलाल तोमर का है, जिनका आगर मालवा से ग्वालियर तबादला किया गया है। जबकि, एसआई छोटेलाल का निधन पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि छोटेलाल मुरैना के रहने वाले थे और 12 नवंबर को उनकी कैंसर के चलते मौत हो गई थी। मामले में पुलिस के आला अफसर सफाई देते हुए कहा है कि मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र उनको 27 नवम्बर को ही प्राप्त हुआ जिसकी जानकारी विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी प्रदीप पटेल ने कहा कि गुरुवार को छोटेलाल तोमर के परिजनों के द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र और आवेदन प्रस्तुत किया तो उन्हें बीमा और अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। जानकारी पुलिस मुख्यालय भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गजब है! नोटों का इतना लालच कि दिवंगत पुलिस अधिकारी का तबादला करने से भी नहीं चूके! बाकी क्षेत्रों में तो नहीं लेकिन प्रदेश में 'ट्रांसफर क्षेत्र' में कमलनाथ सरकार की कृपा से अभूतपूर्व प्रगति हो रही है।
