फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dead body of young man missing for four days found in Chhindwara suspicion of murder

MP News: चार दिन से लापता युवक का शव मिला, पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था, बंधे हुए थे हाथ

Tue, 20 Feb 2024 12:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 20 Feb 2024 12:47 PM IST
सार

हर्रई थाना प्रभारी रामप्रसाद कवरेती ने बताया कि मंगलवार को पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की मौत संदिग्ध लग रही है, केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Dead body of young man missing for four days found in Chhindwara suspicion of murder
क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छिंदवाड़ा के हर्रई के सुरली गांव में रहने वाले युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। चार दिन से लापता इस युवक का शव गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल से सटे खेत में स्थित एक पेड़ पर फंदे पर झूलता हुआ मिला। मृतक युवक के दोनों हाथ नायलोन की बोरी से बंधे हुए थे, ऐसे में उसकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। 

विज्ञापन


हर्रई थाना प्रभारी रामप्रसाद कवरेती ने बताया कि सुरली निवासी 45 वर्षीय असंत पिता श्रीचंद उईके  शुक्रवार सुबह घर से निकला था, इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल किनारे एक खेत में लगे पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला। उसके हाथ नायलोन की बोरी से बंधे हुए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आज मंगलवार को  पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed