फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   daughter-in-law broke father-in-law's head with a stick

Damoh: पोती को पीटने से रोका तो बहू ने डंडे से ससुर का सिर फोड़ा, पुलिस से शिकायत

Fri, 07 Oct 2022 04:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 04:45 PM IST
सार

मामला दमोह जिले के तेजगढ़ थाना के झापन गांव का है। 60 वर्षीय इमरत हजारी यादव पर उसी की बहू ने जानलेवा हमला कर दिया। डंडे से उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
daughter-in-law broke father-in-law's head with a stick
बहू के हमले से घायल ससुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बहू ने ससुर का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान ससुर जान बचाकर पुलिस थाने पहुंचा और बहू के खिलाफ शिकायत की है। उसने बताया कि पोती को पीटने की बात पर बहू को रोका था, जिस पर बहू ने जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के तेजगढ़ थाना के झापन गांव का है। यहां रहने वाले 60 वर्षीय इमरत हजारी यादव ने इमलिया चौकी पहुंचकर अपनी बहू कविता यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि कविता उसकी पोती से मारपीट कर रही थी। उसने बस इतना बोला कि क्यों मार रही है। इतना सुनते ही बहू ने मुझ पर हमला कर दिया। उसके हाथ में डंडा था, जिससे मेरे सिर पर वार किया है। मेरा सिट फट गया, खून बहने लगा तो मैं वहां से भागकर सीधा थाने आया हूं। 
विज्ञापन


पुलिस ने पहले उसे जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया फिर शिकायत दर्ज की। घायल वृद्ध इमरत ने बताया कि बड़ा बेटा बाहर रहता है और दूसरा बेटा दिव्यांग है। बहू अक्सर बच्चों से मारपीट करती है तो उसे बस मारने से रोका ही था। पता नहीं था कि वो मुझ पर भी हमला कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed