{"_id":"63d68410a73fd67dc80c650d","slug":"daughter-consumed-poisonous-substance-after-father-made-her-homeless-in-ratlam-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: घर खाली कराने का केस जीतने पर पिता ने किया बेघर, परेशान बेटी ने खा लिया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: घर खाली कराने का केस जीतने पर पिता ने किया बेघर, परेशान बेटी ने खा लिया जहरीला पदार्थ
Sun, 29 Jan 2023 08:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 29 Jan 2023 08:08 PM IST
सार
इस मामले को लेकर शमीम बी के पिता मोहम्मद सलीम का कहना है कि उसकी बेटी ने भाग कर शादी की थी। यह घर भी 50 हजार रुपये में गिरवी रखा था। एग्रीमेंट का समय पूरा होने के बाद भी मकान खाली नहीं किया तो न्यायालय की शरण लेना पड़ी। करीब नौ सालों तक चले मुकदमे के बाद अब जाकर फैसला पक्ष में आया।
विज्ञापन
बेघर करने के बाद घर के बाहर रखा महिला का सामान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रतलाम में एक पिता ने अपनी बेटी को घर से बेघर कर दिया। पिता की प्रताड़ना से तंग होकर बेटी ने रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। इस वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
रतलाम शहर के सुभाष नगर क्षेत्र के एक मकान में शमीम बी नाम की महिला रहती थी। महिला को उसके ही पिता मोहम्मद सलीम ने पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में घर से बेघर कर दिया। बेटी मिन्नतें करती रही लेकिन पिता नहीं माना और उसने बेटी को सामान सहित घर के बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन
पिता के इस बर्ताव को बेटी बर्दाश्त नहीं कर पाई और रात को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस की मुताबिक फिलहाल शमीम बी की हालत स्थिर बनी हुई है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शमीम बी के पिता मोहम्मद सलीम का कहना है कि उसकी बेटी ने भाग कर शादी की थी। यह घर भी 50 हजार रुपये में गिरवी रखा था। एग्रीमेंट का समय पूरा होने के बाद भी मकान खाली नहीं किया तो न्यायालय की शरण लेना पड़ी। करीब नौ सालों तक चले मुकदमे के बाद अब जाकर फैसला पक्ष में आया। पिता को कब्जा दिलाने के लिए पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया और कब्जा दिलाया।
विज्ञापन
बेटी ने कोर्ट मैरिज करने पर बदला लेने का लगाया आरोप
दूसरी ओर शमीम बी का कहना है कि वह वर्ष 2007 से मकान में रहती है। वह मकान के दो लाख 22 हजार रुपये पिता को दे चुकी है, लेकिन उसकी कोई लिखा पढ़ी नहीं है। 50 हजार रुपये में जेठ को मकान बेचा था। बाद में रकम लाकर पिता को दी थी लेकिन वह अब बदल गए हैं। महिला ने बताया कि मैंने कोर्ट मैरिज की थी। पिता उसी का बदला ले रहे हैं। उन्होंने बाप-बेटी के रिश्ते को भी नहीं देखा।
