फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   When the groom did not come with wedding procession bride filed rape case in Datia

MP: बरात नहीं आई तो सज-धजकर बैठी दुल्हन पहुंच गई थाने, दूल्हे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप; जानें मामला

Wed, 22 May 2024 03:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 22 May 2024 03:20 PM IST
सार

पीड़ता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले वह सोशल मीडिया के जरिए दूल्हे से मिली थी। दोनों की दोस्ती, प्यार में बदल गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाए। अब शादी की बात तय होने के बाद आरोपी युवक बरात लेकर नहीं आया। 

विज्ञापन
When the groom did not come with wedding procession bride filed rape case in Datia
दुल्हन ने दूल्हे पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया जिले के कस्बा भांडेर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां सज-धज कर बैठी एक दुल्हन बरात का इंतजार कर रही थी, लेकिन न ही दूल्हा आया और न ही बरात आई। इससे पहले दुल्हन के घरवालों ने बरातियों के स्वागत और उनके खाने पीने के तमाम इंतजाम कर रखे थे। जो, उनके नहीं आने से बेकार हो गए और दुल्हन के घरवालों की समाज में बदनामी भी हो गई।  इसके बाद दुल्हन ने आरोपी दूल्हे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला भांडेर थाना इलाके का है। यहां भांडेर मैरिज गार्डन से लिधौरा हवेली निवासी 26 वर्षीय पीड़ता की शादी 21 मई को बिजनपुरा निवासी युवक के साथ होनी थी। लेकिन, युवक और उसके परिजन बरात लेकर नहीं पहुंचे। वधु पक्ष ने रात 12 बजे तक बरात आने का इंतजार किया। इस दौरान कई बार दूल्हे को कॉल किया गया, लेकिन सभी के फोन बंद आ रहे थे। इसके बाद वधु पक्ष को समझ आया कि बारात नही आ रही है। सुबह पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन


पीड़ता ने पुलिस को बताया कि करीब 5 साल पहले उसकी मुलाकात फेसबुक पर आदित्य नाम के युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने अपना पता राजीव गांधी नगर जयपुर का होना बताया था। बाद में जब दोस्ती प्यार में बदली और एक दूसरे की मुलाकात हुई तो पीड़ता को मालूम चला कि युवक का पूरा नाम आदित्य उर्फ अर्जुन दोहरे है। वह पास के ही गांव बिजनपुरा कर रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ता का आरोप है कि आरोपी युवक ने कई बार उसकी मर्जी के बगैर शारीरिक संबंध बनाएं। पीड़ता के मना करने पर आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। कुछ दिन पहले युवक उसके घर आया और परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़ता के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए और 21 मई की तारीख तय कर दी। लेकिन, युवक बरात लेकर नहीं पहुंचा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed