Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   datia police seize 286 kg silver worth 5 crore car agra to nagpur driver detained

दतिया: कार से 5 करोड़ की 286 किलो चांदी जब्त, चालक हिरासत में; आगरा से नागपुर ले जा रहा था खेप

Thu, 05 Nov 2026 11:21 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Nov 2026 11:21 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर एक कार से 286 किलो चांदी जब्त की है। इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन
datia police seize 286 kg silver worth 5 crore car agra to nagpur driver detained
arrest - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 286 किलो चांदी जब्त की है। जब्त चांदी की कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर कार को पकड़ा। पुलिस ने चांदी के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर कार और चांदी को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चांदी की यह खेप उत्तर प्रदेश के आगरा से महाराष्ट्र के नागपुर ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर डगरई टोल प्लाजा में घेराबंदी

चिरुला थाना प्रभारी भार्गव के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में चांदी ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने डगरई टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान कार से 286 किलो चांदी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने चांदी को जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन

आगरा से नागपुर ले जाई जा रही थी चांदी की खेप

पुलिस के अनुसार, कार चालक की पहचान राजस्थान के धौलपुर निवासी ब्रज किशोर तोमर के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि कार 'राधाकृष्ण कोरियर' की है। चालक चांदी की खेप आगरा से नागपुर लेकर जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने चालक से चांदी के स्वामित्व और उसके परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई बिल या अन्य जरूरी कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने 286 किलो चांदी और कार को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी और आयकर विभाग को दी गई सूचना

बिना वैध दस्तावेज के इतनी बड़ी मात्रा में चांदी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जीएसटी और आयकर विभाग को दी। जांच एजेंसियों को चांदी के स्रोत, उसके स्वामित्व, परिवहन और खरीद-बिक्री से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए सूचना दी गई है। बाद में जब्त की गई चांदी जीएसटी विभाग को सौंप दी गई। वहीं, पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है, ताकि चांदी की खेप के पीछे सक्रिय नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed