फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   MP Crime people died in firing in Datia Two communities clash in narottam mishra district

MP Crime: गृहमंत्री मिश्रा के गृह जिले दतिया में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोलीबारी में पांच की मौत, कई घायल

Wed, 13 Sep 2023 02:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 02:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दतिया में दो पक्षों का विवाद खूनी रंजिश में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया दोनों पक्षों में गोली चल गई। घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
MP Crime people died in firing in Datia Two communities clash in narottam mishra district
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया के एक गांव में बुधवार को खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर फायरिंग की। इसमें पांच लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों गुटों में जमीन का विवाद था। पंचायत करने दोनों पक्ष इकट्ठा हुए थे। जिनकी मौत हुई है, उनमें एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के दो लोग हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


घटना दतिया जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर सिविल लाइन थाना इलाके के रेडा गांव में हुई। यह गांव दतिया से इंदरगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर है। गांव में ज्यादातर दांगी और पाल समाज के लोग रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद है।इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव में दोनो पक्षों की पंचायत बुलाई गई थी। इसमें दोनो पक्षों में विवाद हो गया। पंचों के समझाने के बावजूद विवाद बढ़ता गया और हिंसक हो गया। ताबड़तोड़ डंडे-लाठियां और गोलियां चलने लगी। भगदड़ मच गई। चार लोगों की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पांचवें की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इनमें तीन दांगी समाज के हैं और दो अन्य समाज का घटना में अनेक लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


इस खूनी घटना के बाद पूरे जिले में तनाव और दशहत का माहौल है और आशंका है कि कहीं यह जातिगत संघर्ष का रूप न ले लें। घटना के बाद आसपास के जिलों का भी फोर्स मौके पर भेजा गया है।मामला गृहमंत्री के जिले का होने के कारण अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed