{"_id":"660d19eabbc7d46e7403f6ac","slug":"employees-assaulted-at-toll-plaza-in-datia-miscreants-also-opened-fire-two-died-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia News: टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट, बदमाशों ने फायरिंग भी की, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia News: टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट, बदमाशों ने फायरिंग भी की, दो की मौत
Wed, 03 Apr 2024 02:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:27 PM IST
सार
एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि टोल प्लाजा पर रंगदारी दिखाते हुए अज्ञात बदमाशों ने मारपीट और फायरिंग की है। भगदड़ के बाद 2 कर्मचारी कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दतिया जिले के डगरई टोल प्लाजा पर नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर फायरिंग की। घटना से दहशत में आए कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान दो कर्मचारी पास के खेत में बने कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना बीती रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना में हरियाणा निवासी श्रीनिवास परिहार और नागपुर निवासी शिवाजी कांडेले की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के शव कुएं से बाहर निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया है कि ग्वालियर-झांसी हाईवे के चिरुला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर 4 बाइक पर 10-12 बदमाश पहुंचे थे। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर फायरिंग की। 15 से 20 मिनट बाद बदमाश फरार हो गए। एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि टोल प्लाजा पर रंगदारी दिखाते हुए अज्ञात बदमाशों ने मारपीट और फायरिंग की है। भगदड़ के बाद 2 कर्मचारी कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
