{"_id":"6a4bc8f62efd38b62900a152","slug":"datia-police-on-alert-regarding-the-assembly-by-election-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia: विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia: विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
Mon, 06 Jul 2026 08:56 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया
संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:56 PM IST
सार
बैठक में एसपी ने अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा हिस्ट्रीशीटरों, बदमाशों व आदतन अपराधियों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दतिया उपचुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम में दतिया विधानसभा क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने व हर चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा हिस्ट्रीशीटरों, निगरानी बदमाशों व आदतन अपराधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने वाहन चेकिंग अभियान को प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने तथा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।