फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia News Two people died during Kartik bath woman and girl washed away in flow of strong river

Datia News: कार्तिक स्नान के दौरान दो लोगों की मौत, तेज नदी के बहाव में बही महिला और युवती

Wed, 22 Nov 2023 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 Nov 2023 06:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक महिला और युवती नदी के तेज बहाव में बह गई।

विज्ञापन
Datia News Two people died during Kartik bath woman and girl washed away in flow of strong river
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया की अंगूरी नदी में कार्तिक स्नान के दौरान 13 साल की लड़की और 21 साल की महिला की मौत हो गई। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे भगोर गांव की करीब 200 महिलाएं स्नान करने पहुंची थीं।

विज्ञापन


चिरुला थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया, महिलाएं कृष्ण जी की प्रतिमा बनाकर पूजा करने नदी में उतरी थीं। इसी दौरान साक्षी (13) भी नहाने के लिए नदी में उतर गई। वह तेज बहाव में बहने लगी। उसे बचाने के लिए 2-3 महिलाएं गहरे पानी में उतर गईं। इनमें से कोमेश यादव (21) भी बह गई। ग्रामीणों ने बाकी महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शव बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं। तहसीलदार ने सम्बल योजना के तहत मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये देने की बात कही है। कोमेश की ननद मुस्कान यादव ने बताया, भाभी पूजा करने के बाद नदी किनारे ही थी। उनके साथ हमारे परिवार की एक लड़की भी थी। तभी एक लड़की (साक्षी) नदी में बहने लगी। ये देख दोनों लड़की को बचाने चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की को बचाने के चक्कर में भाभी भी बह गई। घटना के समय पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण गौतम यादव चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। गौतम ने बताया कि दो बच्चियां और एक महिला नदी में बह रही थी। एक बच्ची ने झाड़ियों का सहारा ले लिया था। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्ची और एक महिला को नहीं बच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed