{"_id":"6942ccb642c410c7c70bf11b","slug":"datia-bhopal-and-gwalior-based-institutions-will-beautify-pitambara-peeth-campus-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia: पीतांबरा पीठ परिसर का सुंदरीकरण करेगी भोपाल और ग्वालियर की संस्था, विशेषज्ञों ने किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia: पीतांबरा पीठ परिसर का सुंदरीकरण करेगी भोपाल और ग्वालियर की संस्था, विशेषज्ञों ने किया मुआयना
Thu, 18 Dec 2025 06:00 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:00 AM IST
सार
दतिया स्थित पीतांबरा पीठ परिसर में पिछले माह निर्माणाधीन पिलर और मेहराब गिरने की घटना के बाद पीठ प्रबंधन ने तय किया है कि परिसर में सुंदरीकरण कार्य भोपाल के मेनिट व ग्वालियर के एमआईटीएस की ओर से तैयार नक्शे के आधार पर होगा।
विज्ञापन
मां पीतांबरा मंदिर, दतिया
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया स्थित पीतांबरा पीठ परिसर में पिछले माह निर्माणाधीन पिलर और मेहराब गिरने की घटना के बाद पीठ प्रबंधन ने तय किया है कि परिसर में सुंदरीकरण कार्य भोपाल के मेनिट व ग्वालियर के एमआईटीएस की ओर से तैयार नक्शे के आधार पर होगा। दोनों संस्थाओं के विशेषज्ञों ने परिसर का निरीक्षण भी कर लिया है।
पिछले माह पीतांबरा पीठ परिसर में निर्माणाधीन आठ पिलर जमींदोज हो गए थे। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई थी। जिला प्रशासन ने ठेकेदार पर पीठ प्रबंधन की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब पीठ प्रबंधन ने तय किया कि मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट भोपाल (मेनिट) व माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एमआईटीएस) ग्वालियर के विशेषज्ञ नक्शा तैयार कराएंगे। उनके निर्देशन में मंदिर परिसर के सुंदरीकरण का काम होगा। पीठ के प्रबंधक महेश दुबे का कहना है कि दोनों संस्थाओं ने मुआयना कर लिया है। नक्शा तैयार कराए जा रहे हैं।