{"_id":"62bd3001e392ce01991cd170","slug":"datia-three-killed-three-injured-two-bikes-collided-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia: सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत, तीन घायल, रिश्तेदार के घर गमी से लौटते वक्त हुए हादसे का शिकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia: सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत, तीन घायल, रिश्तेदार के घर गमी से लौटते वक्त हुए हादसे का शिकार
Thu, 30 Jun 2022 10:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:39 AM IST
सार
दतिया जिले के पंडोखर थाना अंतर्गत सोहन बस स्टैंड के पास बुधवार शाम दो बाइक में भिंडत होने पर मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक अपने एक रिश्तेदार के यहां से गमी में शामिल होकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया जिले में दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो जाने तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृत सभी लोग अपने एक रिश्तेदार के घर गमी में शामिल होने गए थे। हादसे में घायल तीन युवकों को भांडेर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना पंडोखर थाना अंतर्गत सोहन बस स्टैंड के पास बुधवार शाम करीब छह बजे हुई।
जानकारी के अनुसार भिण्ड जिले के ग्राम बरई थाना रावतपुरा निवासी रामशरन पुत्र रघुवीर, अपनी मां काशीबाई पत्नी रघुवीर तथा एक अन्य महिला मालती पत्नी सरमन केवट को बाइक से लेकर अपने रिश्तेदार पंडोखर निवासी रामकुमार केवट की मौत पर दुख प्रकट करने गए थे। रामकुमार की मौत बुधवार को सुबह 11 बजे नदी में मछलियां पकड़ने के दौरान हुई थी। रामशरन अपनी मां और महिला मालती के साथ एक ही बाइक से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान सोहन बस स्टैंड हाइवे रोड पर शंकरजी मंदिर व सोसायटी बैंक के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
हादसे में रामशरन, उसकी मां काशीबाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मालती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार अरुण रजक, आशीष परिहार निवासी सोहन एवं नीरज बरेठा को भी चोटें आई हैं। सूचना पर ग्रामीण व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भांडेर अस्पताल पहुंचाया।