{"_id":"6279141ab31a1a5b0f1ab1c7","slug":"datia-girl-s-naked-body-found-in-bushes-head-crushed-with-stone-fear-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतिया: झाड़ियों में मिला बच्ची का निर्वस्त्र शव, पत्थर से कुचला गया सिर, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया: झाड़ियों में मिला बच्ची का निर्वस्त्र शव, पत्थर से कुचला गया सिर, दुष्कर्म की आशंका
Mon, 09 May 2022 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 09 May 2022 06:46 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के दतिया जिले के ग्राम तिलैथा में आठ साल की बच्ची का लहूलुहान शव मिला है। घर से चंद कदमों की दूरी पर झाड़ियों में पड़े शव पर कोई कपड़ा नहीं थी। लग रहा था कि सिर पत्थरों से कुचला गया है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से भी खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया जिले के ग्राम तिलैथा से दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां आठ साल की बच्ची का लहूलुहान शव मिला है। झाड़ियों में पड़े शव पर कोई कपड़ा नहीं थी। लग रहा था कि सिर पत्थरों से कुचला गया है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से भी खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस ने बताया कि तिलैथा गांव में रविवार को शादी में शामिल होने बच्ची परिजनों के साथ आई थी। रात में बच्ची बाहर ही सोई थी। सोमवार सुबह जब बच्ची नजर नहीं आई तो उसकी तलाश की गई। काफी देर बाद बच्ची शादी वाले घर से करीब 100 मीटर दूर नहर के पास झाड़ियों में निर्वस्त्र मिली। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। वहीं, उसके चेहरे और सीने को भी पत्थर से कुचला गया था। ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। इसके बाद उसे मारा गया है।
सूचना मिलते ही चंबल जोन के आईजी, एसपी, एएसपी, एसडीओपी, गोराघाट थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। वहीं, पुलिस ने मामले में गांव के 10 से 15 लोगों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। उनका कहना है कि पूरे मामले का जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।