फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Youth dies after falling from mountain while taking selfie in Damoh

Damoh: सेल्फी के चक्कर में 150 फीट ऊंचे पहाड़ से गिरा युवक, चट्टानों के बीच मिला शव, पिकनिक मनाने गए थे दोस्त

Tue, 02 Jan 2024 11:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 Jan 2024 11:34 AM IST
सार

तेंदूखेड़ा थाना के किशनगढ़ सिद्ध क्षेत्र की पहाड़ी से युवक सेल्फी लेने के चक्कर में खाई देख रहा था, इस बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरा। नए साल में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था युवक।

विज्ञापन
Youth dies after falling from mountain while taking selfie in Damoh
पहाड़ी के बीच मिला युवक का शव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना के किशनगढ़ सिद्ध क्षेत्र में सोमवार को नए साल पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए एक युवक की पहाड़ी से सेल्फी लेते समय 150 फीट नीचे गहराई में गिरने से मौत हो गई। युवक अभाना के झिन्ना गांव का रहने वाला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं, लेकिन उसके दोस्त नहीं मिल पाए, जिससे बयान नहीं हो सके। युवक किन दोस्तों के साथ गया था। पुलिस इसकी पड़ताल करने में लगी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि झिन्ना गांव निवासी संदीप लोधी 25 दोस्तों के साथ सिद्ध क्षेत्र गया था। यह क्षेत्र पहाड़ी पर है। ऊंचाई से नीचे खाई दिखाई देती है। बताते हैं कि युवक सेल्फी लेने के चक्कर में खाई देख रहा था, इस बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरा। पहले युवक को दोस्तों ने खोजा, जब नजर नहीं आया तो इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी और पुलिस को  भी सूचना भेजी गई। पुलिस ने खाई में नीचे जाकर देखा तो युवक का शव पत्थरों के बीच में मिला। युवक कैसे गिरा, क्या कर रहा था इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। तेंदूखेड़ा टी आई फेमिदा खान जानकारी लगते ही स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचीं। वहां फोन का नेटवर्क न मिलने से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


बताते हैं कि संदीप दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। इस बीच वह ऊंचाई से खाई को नीचे देखते हुए सेल्फी ले रहा था। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरा। उसके साथ 6 से 7 दोस्त भी गए थे, जिनके मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। जिस क्षेत्र में हादसा हुआ है। वहां पर मोबाइल नेटवर्क नहीं है। ग्रामीणों से यह बात भी पता चली है कि संदीप पूना में काम करता था। वर्तमान में वह अपने गांव ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। संदीप के साथ गनपत लोधी, बृजेश लोधी झिन्ना, राहुल सिंह लोधी, राजेंद्र सिंह लोधी सहित 6 दोस्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed