फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Woman accuses youth of particular community of kidnapping, applies to SP

Damoh: महिला ने समुदाय विशेष के युवक पर लगाया अपहरण का आरोप, हिंदूवादी संगठन के साथ पहुंची एसपी को आवेदन देने

Thu, 11 Apr 2024 09:08 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 11 Apr 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
Damoh News: Woman accuses youth of particular community of kidnapping, applies to SP
एएसपी को ज्ञापन देते संगठन के लोग
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने समुदाय विशेष के कुछ युवकों पर अपहरण करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। हिंदू संगठन के सदस्यों के साथ गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है। साथ ही नाबालिग बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महिला बेसुध होकर वहीं जमीन पर भी गिर पड़ी जिसे सीएसपी अभिषेक तिवारी के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसका बेटा काफी समय पहले समुदाय विशेष की युवती के साथ कहीं चला गया था। इसी कारण आरोपी उसे और उसकी बेटी को परेशान कर रहे हैंं। जबकि मैं उन्हें बता चुकी हूं कि मेरा बेटा कई साल से अलग रहता है। उससे मेरा कोई रिश्ता नहीं है। महिला का आरोप है कि होली के अगले दिन उसे आरोपी अपने साथ उठाकर जबलपुर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की और वापस लाकर छोड़ दिया। अब आरोपो उसकी नाबालिग बेटी को उठा ले जाने की धमकी दे रहे। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अंजू खत्री ने बताया कि महिला पास पहुंची तो वह उसे लेकर देहात थाना पहुंचे। जहां पर टीआई आरएस बागरी ने कोई कार्रवाई नहीं की ओर कई घंटे बिठाकर रखा। इस वजह से हम एसपी के पास आए हैं। ताकि टीआई के खिलाफ कार्रवाई हो और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इस मामले में एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा का कहना है कि आवेदन ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई होगी। टीआई ने महिला की शिकायत क्यों नहीं सुनी इसकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed