फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Who is Chahat Pandey Actress Facing Police Action AAP Candidate and Ex-Bigg Boss Contestant

Chahat Pandey: कौन हैं चाहत पांडे जिनके घर पुलिस ने की कुर्की, 'आप' से चुनाव लड़ीं: बिग बॉस में भी दिख चुकीं

Sun, 27 Apr 2025 02:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 27 Apr 2025 02:30 PM IST
सार

Chahat Pandey: चाहत पांडे के घर पुलिस ने कुर्की क्यों की, किस मामले में पुलिस उनके घर पहुंची, कोर्ट ने क्या आदेश दिया और बिग बॉस में वो कब नजर आई…आइये जानते हैं सब कुछ। 

विज्ञापन
Who is Chahat Pandey Actress Facing Police Action AAP Candidate and Ex-Bigg Boss Contestant
घर का सामान लेकर जाती टीम - फोटो : अमर उजाला/इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी कलाकार चाहत पांडे के घर शनिवार शाम को अचानक पुलिस आ धमकी और उनकी मां की घरेलू सामग्री को कुर्क कर लिया। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि लोन न चुकाने पर न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

Who is Chahat Pandey Actress Facing Police Action AAP Candidate and Ex-Bigg Boss Contestant
चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है मामला?
दरअसल, मामला छह साल पुराना है। चाहत की मां ने एक कार के लिए दो लाख 40 हजार रुपए का लोन लिया था। उनकी मां ने अभी तक उस लोन की राशि नहीं चुकाई, जिसके बाद ये मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट में इस केस की सुनवाई हुई। जिसके बाद आदेश दिया गया कि चाहत की मां की घरेलू सामग्री को कुर्क किया जाए। इसी सिलसिले में शनिवार को पुलिस उनके घर पहुंची और फर्नीचर सहित अन्य सामग्री कुर्क कर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Who is Chahat Pandey Actress Facing Police Action AAP Candidate and Ex-Bigg Boss Contestant
चाहत के घर पुलिसकर्मी और उनकी मां - फोटो : अमर उजाला
क्या बोले फाइनेंस कंपनी के वकील
पूरे मामले को लेकर फाइनेंस कंपनी की ओर से अधिवक्ता अजय पटेल ने बताया कि चाहत पांडेय की मां भावना पांडेय द्वारा वर्ष 2019 में चार पहिया वाहन के लिए दो लाख 40 हजार रुपए का लोन लिया गया था। ब्याज सहित यह राशि 4 लाख 62 हजार रुपए पहुंच गई थी, लेकिन उनके द्वारा यह राशि जमा नहीं कराई गई थी। जिस पर कंपनी द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में याचिका लगाई गई। न्यायालय द्वारा पेशी के बाद पूरी राशि देने का आदेश पारित किया। इसके बावजूद भी भावना पांडेय द्वारा राशि जमा नहीं की गई। जिस पर न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया। 
 
विज्ञापन

Who is Chahat Pandey Actress Facing Police Action AAP Candidate and Ex-Bigg Boss Contestant
चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
पहले भी दो बार टीम गई थी कुर्की करने
वकील ने बताया कि इससे पहले भी टीम दो बार कुर्की करने पहुंची थी, लेकिन टीम को वापस लौटना पड़ा। जिसके बाद न्यायालय द्वारा पुलिस बल के माध्यम से कुर्की कराने का आदेश दिया गया। जिस पर शनिवार को पुलिस टीम कुर्की करने आई है। 
 

Who is Chahat Pandey Actress Facing Police Action AAP Candidate and Ex-Bigg Boss Contestant
चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं चाहत पांडे?
चाहत पांडे टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने साल 2016 में टीवी शो 'पवित्र बंधन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फेमस टीवी शोज में काम किया। जिनमें 'नथ जेवर या जंजीर', 'हमारी बहू सिल्क', 'नागिन 2', और 'तेनाली राम' जैसे शो शामिल हैं। चाहत अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं और उनके फैंस उनको खूब पसंद करते हैं। 
 

Who is Chahat Pandey Actress Facing Police Action AAP Candidate and Ex-Bigg Boss Contestant
चाहत पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
2023 में दमोह से चुनाव लड़ीं
हालांकि, टीवी के साथ-साथ उन्होंने राजनीति की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की। लेकिन ऐसा हो न सका। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा और 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दमोह विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन वे जीत हासिल नहीं कर पाईं।

पढ़ें: पुलिसकर्मी के प्रेमी ने लिए थे उधार के पैसे, मांगने पर महिला सिपाही ने बुजुर्ग को पीटा; SP से की शिकायत    

बिग बॉस में कब नजर आईं थीं
चाहत पांडे बिग बॉस के सीजन 18 में नजर आईं थीं। जहां उन्होंने 14 हफ्ते का समय बिग बॉस के घर में गुजारा था। इस शो में उनके रजत दलाल से लेकर अविनाश मिश्रा तक ज्यादातर सदस्यों के साथ झगड़े भी देखने को मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed