फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Water crisis even during rain people Hirdepur Panchayat blocked Damoh-Sagar State Highway

Damoh: बारिश में भी पानी का संकट, हिरदेपुर पंचायत के लोगों ने दमोह-सागर स्टेट हाइवे पर डिब्बे रखकर लगाया जाम

Mon, 01 Jul 2024 05:43 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2024 05:43 PM IST
सार

दमोह जनपद सीईओ पूनम दूबे और तहसीलदार मोहित जैन मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में घूम कर लोगों की समस्याएं देखी और सभी की बात सुनी। उसके बाद इन अधिकारियों ने लोगों को फिर से आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
Damoh Water crisis even during rain people Hirdepur Panchayat blocked Damoh-Sagar State Highway
सड़क पर रखे पानी के खाली डिब्बे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में अभी भी जलसंकट से लोग जूझ रहे हैं। जबकि बारिश का मौसम शुरू हो गया है। शहर से लगी ग्राम पंचायत हिरदेपुर में पानी की समस्या से गुस्साए लोगों ने सोमवार दोपहर दमोह-सागर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना था कि पंचायत के द्वारा कुछ लोगों को सप्लाई लाइन में कनेक्शन दे दिए हैं, जिससे उनके घरों तक प्रेशर से जल सप्लाई नहीं हो रहा। इसलिए उन्हें बारिश के मौसम में भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि आठ जून को भी इन लोगों ने दमोह-सागर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया था और उस समय दमोह कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने जाकर लोगों को भरोसा दिलाया था कि बहुत जल्द ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। लोगों ने टीआई की बात मान ली थी, लेकिन लगभग एक महीने पूरा होने को है और उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों का आरोप है कि पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है और कोई उनकी सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट हाइवे पर जाम की खबर मिलने के बाद दमोह जनपद सीईओ पूनम दूबे और तहसीलदार मोहित जैन मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में घूम कर लोगों की समस्याएं देखी और सभी की बात सुनी। उसके बाद इन अधिकारियों ने लोगों को फिर से आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। करीब दो घंटे की बातचीत के बाद लोग माने और मुख्य मार्ग से जाम हटा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed