फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Water crisis deepens in Jamunkheda village, water sources closed for a week

Damoh News: जामुनखेड़ा गांव में गहराया जलसंकट, एक सप्ताह से बंद पड़े जलस्रोत, पानी की तलाश में भटक रहे ग्रामीण

Mon, 06 May 2024 11:24 AM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2024 11:24 AM IST
सार

मई माह को एक हफ्ता भी नहीं बीता है और दमोह जिले में जल संकट के हालात बनने लगे हैं। जिले के एक गांव में ज्यादा दिक्कत है। जितने भी जलस्रोत हैं वह सभी बंद पड़े हैं। इस कारण ग्रामीण पानी की तलाश में यहां से वहां भटक रहे हैं।

विज्ञापन
Damoh News Water crisis deepens in Jamunkheda village, water sources closed for a week
कुप्पे लेकर पानी की तलाश में जाता ग्रामीण

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक की जामुनखेड़ा ग्राम पंचायत में पिछले एक सप्ताह से जल संकट बना है, क्योंकि गांव के जितने भी जलस्रोत हैं वे सभी बंद पड़ गए हैं। इस कारण ग्रामीण पानी की तलाश में यहां से वहां भटक रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि ग्राम पंचायत जामुनखेड़ा तेंदूखेड़ा मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर है। यहां की जनसंख्या 1300 के करीब है और वर्तमान में सतधरू योजना के 350 नल कनेक्शन हैं। गांव में पंचायत की पेयजल सप्लाई योजना भी है। उसके बाद भी यहां जल संकट बना हुआ है। सतधरू योजना बंद पड़ी है और एक सप्ताह पूर्व ग्राम पंचायत की मोटर जल गई। इसलिए पंचायत की जल योजना भी बंद हो गई। ग्रामीण सुबह से साइकिल और हाथ में पानी के कुप्पे लेकर पानी की खोज में निकल पड़ते हैं। आलम यह है कि दो कुप्पा पानी लाने में भी घंटों लग जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मियों के दिनों मे अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। गांव में एक सप्ताह से सभी जलस्रोत बंद पड़े हैं।
विज्ञापन


जामुनखेड़ा निवासी चंदप्रकाश शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से जामुनखेड़ा में पानी संकट बना हुआ है। मोटर जल जाने के बाद ग्रामीण पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। कोई कुएं पर जाता है तो कोई दूर दराज खेतों में खुदे बोर से पानी लाकर पानी की पूर्ति कर रहा है। कई दिनों से हम लोग यह समस्या उठा रहे हैं, लेकिन सुधार नहीं हो पा रहा है। छोटे सिंह लोधी ने बताया कि कहने के लिए जामुनखेड़ा गांव में सतधरू योजना के 350 कनेक्शन है, लेकिन उनमें से मात्र 20 से 25 कनेक्शनों में ही पानी आता है। बाकी कनेक्शनों मे आज तक पानी नहीं आया। जबकि सभी ग्रामीणों ने सुविधा के अनुसार कनेक्शन लिए थे जो पूरी तरह से बंद पड़े हैं। जबकि गर्मियों में एक परिवार में 15 से 20 डिब्बे पानी लग रहा है। ऐसी स्थिति में परिवार का एक सदस्य तो पूरे दिन पानी की खोज में ही लगा रहता है। पंचायत की पेयजल योजना भी बंद पड़ी है यदि वही चालू हो जाये तो पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा जनपद सीईओ मनीष बागरी ने बताया कि सतधरू योजना वालों ने जल योजना पंचायतों को हेंडओवर हीं नहीं की है। इसलिए इसके संबंध में तो वही लोग जानकारी दे सकते हैं। रही बात मोटर जलने की तो मैं आज ही पंचायत को निर्देशित करूंगा कि वह मोटर की व्यवस्था करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed