फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Unknown thieves stole goats from Animal Husbandry Minister's village, police recovered from Sagar

Damoh News: पशुपालन मंत्री के गांव से 58 बकरियां चोरी, पुलिस ने सागर में किया बरामद

Thu, 16 May 2024 12:04 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 12:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री के गांव से 58 बकरियां चोरी हो गई। इन्हें सागर से बरामद किया गया है। दमोह लाकर उन्हें उनके मूल मालिकों को लौटा दिया गया।  

विज्ञापन
Unknown thieves stole goats from Animal Husbandry Minister's village, police recovered from Sagar
देहात थाने में बंधी बकरियां

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया विधायक और प्रदेश सरकार के पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल के गृह गांव मड़ला से अज्ञात बदमाश बकरियां चुरा ले गए। पथरिया विधानसभा के नोरु मारा और राजलवारी गांव से भी बकरियां चोरी हुई थी। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सागर जिले के बनडा में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 58 बकरियां बरामद की। सभी बकरियों को देहात थाना लाया गया। पीड़ितों को बुला-बुलाकर बकरियां उनके सुपुर्द की गई।

विज्ञापन


देहात थाना के खिरिया मड़ला गांव निवासी सुरेंद्र बंसल ने बताया कि उसकी 10 बकरियां अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। खोजबीन के बाद बकरियां नहीं मिली तो उसने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। मंत्री पटेल से भी बकरियों दिलाने निवेदन किया। इसके साथ ही धर्मपुरा क्षेत्र से भी कुछ बकरियां चोरी हुई थी। साथ ही पथरिया विधानसभा के राजलवारी गांव निवासी नत्थू आदिवासी को अज्ञात बदमाश बंधक बनाकर गांव के बाहर ले गए थे। हाथ-पैर बांधकर एक मेड पर डाल गए थे। उसकी 21 बकरियां चुराकर अपने साथ ले गए थे। परिजन बृजरानी आदिवासी ने बताया कि कुछ दिन पहले अज्ञात चोर गांव में घुसे थे। नत्थू को घर से उठाकर काफी दूर ले गए थे। हाथ-पैर बांधकर डाल गए थे। उसकी 21 बकरियां चुरा ले गए थे। इसी तरह नोरु मारा गांव निवासी नूरजहां ने बताया कि उसकी भी पांच बकरियां चोरी हुई थी। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


देहात थाना के एसआई संजू सैया ने बताया कि देहात थाना के मड़ला गांव, धर्मपुरा और पथरिया थाना के नोरु मारा और राजलवारी गांव से एक बकरी चोर गिरोह बकरियां चुराकर ले गया था। इस बात की जानकारी एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी को दी गई। उनके निर्देशन में एक टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि सागर जिले के बनडा में एक गिरोह के पास कुछ बकरियां बंधी हुई है। जब पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी तो कुछ आरोपी भाग निकले और एक आरोपी पकड़ा गया जिससे 58 बकरियां बरामद कर देहात थाने लाया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और सभी पीड़ितों को देहात आने बुलाकर उनकी बकरियां चिह्नित कराई गई। पीड़ितों ने अपनी-अपनी बकरियों को पहचान लिया और उसके बाद बकरियां लेकर घर रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed