फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A dog sitting on the banks of river Vyarama to get relief from the heat was swallowed alive by a crocodile

Damoh News: गर्मी से राहत पाने व्यारमा नदी किनारे बैठे कुत्ते को मगरमच्छ ने जिंदा निगला, गूढ़ा गांव की घटना

Sun, 21 Jul 2024 09:33 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2024 09:33 PM IST
सार

गूढ़ा की व्यारमा नदी में मगरमच्छों की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है और मगरमच्छों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।  पिछले दिनों ही एक बच्चे को मगरमच्छ जबड़े में दबाकर ले गया था बाद में उसका शव मिला था।

विज्ञापन
A dog sitting on the banks of river Vyarama to get relief from the heat was swallowed alive by a crocodile
मगरमच्छ।

विस्तार

दमोह जिले की व्यारमा नदी इस समय मगरमच्छ की शरण स्थली बन गई है। रविवार को फिर एक मगरमच्छ ने एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। जबेरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत व्यारमा नदी में मगरमच्छ ने कुत्ते को शिकार बना लिया। जिसका वीडियो भी सामने आया। लोग कुत्ते को बचा पाते इसके पहले मगरमच्छ ने पलभर में उसे मुंह में भरकर नदी के गहरे पानी ले गया।
विज्ञापन


किसान खेमचंद पटेल ने बताया कुत्ता गर्मी से राहत पाने नदी के किनारे पानी में बैठा था। तभी मगरमच्छ ने कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। जब मगरमच्छ कुत्ते को जबड़े में जकड़कर नदी के गहरे पानी में ले गया। उसी दौरान कुछ लोगों ने यह वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

वीडियो में मगरमच्छ की स्पीड देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि व्यारमा नदी के आसपास जाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। नदी में बैठे कुत्ते पर मगरमच्छ इतनी तेज रफ्तार से हमला करता है कि उसे संभलने का मौका नहीं मिलता। मगरमच्छ की लंबाई तकरीबन 8 से10 फीट बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें दमोह जिले की ब्यारमा नदी में मगरमच्छों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर इसी नदी में मगरमच्छ के हमले की दूसरी घटना है। इसके पहले 12 जुलाई को गुढ़ा निवासी बबलू पटेल पर इसी जगह पर मगरमच्छ ने हमला किया था। घायल जख्मी बबलू को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया और अब रविवार को दूसरी घटना में मगरमच्छ जिंदा कुत्ते को निगल गया।


गांव के मान सिंह ने बताया कि नदी के पास मगरमच्छ से सतर्क रहने और नदी में न जाने की चेतावनी लिखवा दी गई है। गांव मुनादी की गई जिससे लोग तो अब नदी में नहाने नहीं जा रहे, लेकिन अब मगरमच्छ पालतू जानवरों पर हमला कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed