फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   To avail the benefit of Chief Minister Kanyadaan Marriage Scheme

Damoh News: मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना का लाभ लेने फर्जीवाड़ा, शादीशुदा महिला ने बनवाया फर्जी आधार कार्ड

Wed, 03 Jul 2024 02:38 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2024 02:38 PM IST
सार

पीड़ित युवती संगीता पिता भोला पाल ने पुलिस के दिए शिकायती आवेदन में बताया कि उसके आधार कार्ड नंबर से छेड़छाड़ करके जबेरा के युवक ने उसकी रिश्तेदार का फर्जी आधार कार्ड बना दिया। जिसके जरिए महिला मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ लेना चाहती थी।

विज्ञापन
To avail the benefit of Chief Minister Kanyadaan Marriage Scheme
पिता के साथ खड़ी युवती

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा विकासखंड में एक युवती के आधार नंबर पर एक महिला द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनवाने का मामला सामने आया है। जो फर्जी आधारकार्ड बनवाया गया है वह दूसरी महिला के द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए बनवाया गया था, लेकिन इसकी भनक उस युवती को लग गई जिसका आधार नंबर डुप्लीकेट आधार कार्ड बनाने में लगाया गया। पीड़ित युवती ने थाने में आवेदन देकर आधार कार्ड बनाने वाले युवक और महिला पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

 
सहजपुर गांव निवासी युवती संगीता पिता भोला पाल ने पुलिस के दिए शिकायती आवेदन में बताया कि उसके आधार कार्ड नंबर से छेड़छाड़ करके जबेरा के युवक ने उसकी रिश्तेदार का फर्जी आधार कार्ड बना दिया। युवती ने अपने पिता के साथ तेंदूखेड़ा थाने में लिखित शिकायत देकर सबूत के तौर पर उसका आधारकार्ड और वह फर्जी आधारकार्ड पुलिस को दिया है जो साठगांठ करके जबेरा के युवक ने तैयार किया है।
विज्ञापन


संगीता पिता भोला पाल ने बताया कि मेरे गांव में एक और संगीता पिता भूल्ले पाल रहती है, जिसकी शादी पहले हो चुकी है। उसे तेंदूखेड़ा में आयोजित होने जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना का लाभ लेना था। इसके लिए उसने मेरे आधार कार्ड के नंबर पर अपना आधार कार्ड बनवाया। उसके फर्जी कार्ड में मेरे आधार कार्ड का नंबर डाला गया था, लेकिन फोटो उसी की लगी है। मैंने अपना आधार कार्ड 2015 में बनवाया था, जबकि फर्जी आधार कार्ड पर कुछ दिन पहले की तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी ली तो पता चला जबेरा का एक युवक ऐसे फर्जी काम करता है। दूसरी संगीता का फर्जी आधार कार्ड बनवाने के लिए दस हजार में बात हुई थी और उसने तीन हजार एडवांस लेकर मेरे आधार कार्ड का नंबर उसको दे दिया। संगीता के पिता भोले पाल ने पुलिस से आग्रह किया है कि हेराफेरी और धोखाधड़ी करने वाली महिला और ऑपरेटर पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


सहजपुर ग्राम पंचायत के सरपंच पति रघुपाल ने बताया कि संगीता पिता भोला पाल और संगीता पिता भल्ले पाल दोनों मेरे रिश्तेदार हैं। संगीता पिता भल्ले की शादी कुछ महीने पहले हो चुकी है, लेकिन उसका अभी तक आधार कार्ड नहीं बना था। कुछ दिन पहले जबेरा के एक आधार कार्ड आपरेटर ने संगीता पिता भल्ले का फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए दस हजार रुपये की मांग की थी। तीन हजार एडवांस लेकर उनको आधार कार्ड दे दिया, लेकिन जो आधार कार्ड दिया उसमें संगीता पिता भोले का आधार नंबर डालकर, दूसरी संगीता की सेल्फी बाली फोटो लगा दी। जिसकी जानकारी लगते ही संगीता पिता भोला पाल ने तेंदूखेड़ा थाने पहुंचकर शिकायत की है। ये बात सही है कि संगीता पिता भल्ले का अभी तक आधार कार्ड नहीं बना था। तेंदूखेड़ा टीआई फेमिदा खान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed