फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Three accused of raping Rajasthani woman arrested in Damoh

Damoh: इलाज कराने आई महिला से हैवानियत, बुजुर्ग समेत तीन लोगों ने पीड़िता के साथ किया गलत काम, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 03:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 22 Jan 2024 03:07 PM IST
सार

राजस्थान से दमोह साटिका का इलाज कराने आई महिला को आरोपी डॉक्टर का पता बताने के बहाने जंगल में गए। वहां तीनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Three accused of raping Rajasthani woman arrested in Damoh
तेजगढ़ थाना। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्यवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में 70 साल का बुजुर्ग भी शामिल है। महिला राजस्थान से अपने पति के साथ साइटिका का इलाज कराने आई थी।

विज्ञापन


पति के साथ आई थी महिला
राजस्थान के झुंझनू से एक महिला करीब एक माह पहले अपने पति के साथ इलाज कराने आई थी। उसे जिस डॉक्टर के पास जाना था उसका पता नहीं मिल रहा था। उसके बाद शंकरलाल जैन 70 वर्ष, नीलेश यादव 30 वर्ष, मुकेश यादव 32 वर्ष ने महिला को डॉक्टर के अस्पताल की जानकारी होने की बात कही और अपने साथ ले गए। आरोपी महिला को धोखे से जंगल ले गए। वहां तीनों ने महिला के साथ बर्बरा की और मौके से भाग गए। उस समय तो महिला घटनास्थल से अपने पति के साथ चली गई, लेकिन उसने 19 जनवरी को तेजगढ़ थाने पहुंचकर अपनी आप बीती पुलिस को सुनाई। 
विज्ञापन


तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद उपाध्याय ने बताया कि घटना 20 दिसम्बर 2023 की है। थाना प्रभारी ने एसपी सुनील तिवारी को दी और उनके निर्देश पर तेंदूखेड़ा थाना में पदस्थ टीआई ने महिला के बयान लिए और जीरो पर मामला कायम कर केस तेजगढ़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों की खोजबीन शुरू की। तीनों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जोल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed