फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Three accused of murdering an elderly man arrested in damoh

Damoh News: कोतवाली पुलिस ने दो दिन में सुलझाया बुजुर्ग की हत्या का मामला, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2025 05:39 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2025 05:39 PM IST
सार

Damoh: पुलिस ने वन विभाग डिपो क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा करते हुए अवैध शराब बेचने वाली एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रुपयों के लेनदेन में महिला ने अपने देवर और एक अन्य युवक के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Three accused of murdering an elderly man arrested in damoh
आरोपियों को न्यायालय ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह कोतवाली पुलिस ने वन विभाग डिपो क्षेत्र में हुई बुजुर्ग जगदीश विश्वकर्मा की हत्या का दो दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अवैध शराब बेचने वाली एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। हत्या का कारण रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद बताया गया है।

विज्ञापन


हत्या की रात क्या हुआ था?
सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह वन विभाग के शासकीय डिपो में जगदीश विश्वकर्मा का शव मिला था। घटनास्थल सुनसान इलाका था। मृतक के बेटे योगेश विश्वकर्मा की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और दिनेश कुचबंदिया (22), आनंद मुड़ा (39) और नारंगी बाई कुचबंदिया (35) को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि घटना की रात जगदीश विश्वकर्मा नारंगी कुचबंदिया के पास देसी महुआ शराब पीने गया था। इसी दौरान पैसों के पुराने लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़कर गाली-गलौज तक पहुंच गया। झगड़े में नारंगी कुचबंदिया, उसका देवर विनोद कुचबंदिया और ग्राहक दिलीप मुड़ा शामिल हो गए। शराब के नशे में धुत तीनों ने चाकू से हमला कर बुजुर्ग की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान छिपाने के लिए चेहरा बिगाड़ा
हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर कई वार किए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


अवैध शराब कारोबार पर सवाल
गौरतलब है कि जिस स्थान पर यह हत्या हुई, वहां अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का कारोबार चलता है। इस धंधे में कुचबंदिया समाज की महिलाएं भी शामिल रहती हैं। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा कई बार कार्रवाई की जाती है, लेकिन अवैध शराब व्यापार बंद नहीं होता। महिला आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed