{"_id":"65ae042d17d183c0b50a4d56","slug":"thieves-stole-three-trucks-from-damoh-bus-stand-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: बस स्टैंड के पास से तीन ट्रक निकाल ले गए चोर, कुछ दूर जाकर हुआ एक्सीडेंट तो छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: बस स्टैंड के पास से तीन ट्रक निकाल ले गए चोर, कुछ दूर जाकर हुआ एक्सीडेंट तो छोड़कर भागे
Mon, 22 Jan 2024 11:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:29 AM IST
सार
बस स्टैंड के पास से 6 से 7 लोग इन ट्रकों को चुराकर भाग रहे थे। पुलिस के सीसीटीवी कैमरों की मदद से ही चोर पकड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
हैंडपंप से टकराया ट्रक
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में बस स्टैंड के पास से चोरों ने तीन ट्रक चोरी कर लिए। गनीमत ये रही कि ट्रक मालिकों की किस्मत अच्छी समझो कि एक ट्रक बंद हो गया और दूसरा हैंड पंप से टकरा गया। चोर तीनों ट्रक शहर के अंदर ही छोड़ कर भाग गए।
दरअसल रविवार की रात दमोह बस स्टैंड गायत्री गेट के समीप रात्रि में खड़े होने वाले तीन ट्रक चोरी हो गए। गायत्री गेट के समीप परिवहन करने वाले मिनी ट्रक खड़े होते हैं। इस संबंध में ट्रक मालिक घनश्याम चौरसिया, रज्जू शर्मा एवं सत्तू भाईजान ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति अपने मिनी ट्रकों को यहां पर खड़े करके जाते हैं। सुबह पता लगा कि उनके ट्रक चोरी हो गए और अलग-अलग स्थान पर खड़े हैं। जब वह पहुंचे तो जानकारी मिली कि एक ट्रक कुछ दूर बंद हो गया, दूसरा ट्रक उत्कृष्ट विद्यालय के समीप हैंड पंप से टकराकर फंस गया। इसके बाद तीसरा ट्रक को बस स्टैंड पर छोड़ अज्ञात चोर तीनों ट्रकों को छोड़कर फरार हो गए।
ट्रक मालिकों की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आवेदन लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। बताया गया है कि 6 से 7 लोग इन ट्रकों को चुराकर भाग रहे थे। पुलिस के सीसीटीवी कैमरों की मदद से ही चोर पकड़े जा सकते हैं।