फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Explosion in room of artist who staged Ramlila injured referred to Jabalpur

Damoh News: रामलीला का मंचन करने वाले कलाकार के कमरे में हुआ विस्फोट, घायल जबलपुर रेफर

Sat, 25 May 2024 04:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2024 04:13 PM IST
सार

नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसूता कुर्मी ने बताया, एक कमरे में विस्फोट हुआ है, जिसमें एक कलाकार घायल हुआ है। पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। एफएसएल की टीम के पहुंचने के बाद जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Damoh News Explosion in room of artist who staged Ramlila injured referred to Jabalpur
जिला अस्पताल में इलाजरत घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत कल्याणपुरा गांव में शुक्रवार रात रामलीला का मंचन करने वाला कलाकार जैसे ही कमरे में प्रवेश हुआ, एक विस्फोट होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कल्याणपुरा गांव में बरखेरा वाले कल्याण साहू के द्वारा 20 से 27 मई तक भागवत कथा के साथ रात में रामलीला का मंचन भी कराया जा रहा है। इसमें सागर जिले के कुछ कलाकार अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे हैं। उनके ठहरने के लिए आयोयक ने अलग से इंतजाम किया है। शुक्रवार रात रामलीला में भूमिका निभाकर जैसे ही रामजी पिता रामकिशन मिश्रा 43 निवासी पथरिया रोड गढ़ाकोटा उम्र 43 कमरे में पहुंचे, वहां अचानक से धमाका हो गया, जिसमें रामजी घायल हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


घायल को उसके साथी और आयोजक इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसूता कुर्मी ने बताया, एक कमरे में विस्फोट हुआ है। इसमें एक कलाकार घायल हुआ है। पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। एफएसएल की टीम के पहुंचने के बाद जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed