फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   car of devotees going from Seoni to Bageshwar Dham collided with an electricity pole in damoh Five injured

Damoh News: सिवनी से बागेश्वरधाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार बिजली पोल से टकराई, पांच गंभीर घायल

Tue, 11 Jun 2024 07:58 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2024 07:58 AM IST
सार

सिवनी जिले के कनारी गांव निवासी बलराम दुबे अपने परिवार के साथ बुलेरो से बागेश्वर धाम जा रहे थे। रात करीब 9 बजे एक कार की तेज लाइट बोलेरो चालक की आंखों पर पड़ी, जिससे उसे कुछ नहीं दिखा और हादसा हो गया। 

विज्ञापन
car of devotees going from Seoni to Bageshwar Dham collided with an electricity pole in damoh Five injured
घटना स्थल पर खड़ा वाहन

विस्तार

दमोह शहर के यातायात थाने के सामने सोमवार रात सिवनी जिले से बागेश्वरधाम जा रहे श्रद्धालुओं का बुलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर यातायात थाने के सामने बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के कनारी गांव निवासी बलराम दुबे अपने परिवार के लोगों के साथ बुलेरो से छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम जा रहे थे। सोमवार रात करीब 9 बजे दमोह यातायात थाने के पास सामने से आ रही एक कार की लाइट काफी तेज थी, जिसी रोशनी से बोलेरो चालक की आंखे चौंधिया गईं और उसे कुछ नहीं दिखा। जिससे बुलेरो सामने लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में बैठे लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों में बलराम दुबे, गीता दुबे,संगीता दुबे, विनायक दुबे, खुशबू दुबे शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed