फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh jackal Enters Bijadongri Village, attacks farmer, cattle and a girl

Damoh News: दमोह में पागल सियार का आतंक, घर में सो रही बच्ची पर किया हमला, गाय को किया घायल

Tue, 02 Apr 2024 07:32 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 07:32 PM IST
सार

Damoh News: दमोह के बीजाडोंगरी में पागल सियार ने घर में सो रही बच्ची पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने किसान और मवेशियों पर भी हमला किया।  

विज्ञापन
Damoh jackal Enters Bijadongri Village, attacks farmer, cattle and a girl
सियार के हमले में घायल गाय

विस्तार

दमोह जिले के तेजगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीजाडोंगरी गांव में मंगलवार दोपहर जंगली पागल सियार के हमले से पूरे गांव में कोहराम मच गया। जंगली सियार ने खेत में काम कर रहे किसान के घर में सो रही बच्ची सहित मवेशियों पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


सियार के हमले में शिव सिंह लोधी 55, मुन्ना रैकवार की चार वर्षीय पुत्री दुर्गा रैकवार, हल्की बाई घायल हैं। जंगली सियार ने पहले तो खेत में काम कर किसान पर हमला किया। फिर एक महिला को घायल करते हुए बस्ती के अंदर पहुंचा। वहां घर के दालान में सो रही चार वर्षीय मासूम को घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सियार को बस्ती से खदेड़ा। रास्ते में उसने चार मवेशियों पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


पागल सियार के हमले से गांव में दहशत बनी हुई है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे को दी। इसके बाद तेजगढ़ रेंजर, भैंसखार बीट गार्ड सुरेंद्र अहिरवार, डिप्टी रेंजर नेक नारायण खरे गांव में पहुंचे। सियार के हमले से घायलों का पंचनामा कराया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वन्य जीव के हमले से राहत उपचार की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed