{"_id":"6815bd4507628b4018043f65","slug":"teacher-molested-a-minor-student-damoh-news-c-1-1-noi1223-2903602-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: शिक्षक पर स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: शिक्षक पर स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिली जमानत
Sat, 03 May 2025 02:31 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:31 PM IST
सार
जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में आने वाले शासकीय मिडिल स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शुक्रवार को आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे नोटिस पर जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
जबलपुर नाका चौकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में आने वाले शासकीय मिडिल स्कूल के एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोल लगा है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा की सहेली को किसी बहाने से दुकान भेज दिया और फिर छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा के चिल्लाने पर उसकी सहेली भी आ गई। छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा के बयानों के बाद शिक्षक को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जमानत दे दी गई।
ये भी पढ़ें- भोपाल लव-जिहाद: मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्टल छीनने की कर रहा था कोशिश
जानकारी के अनुसार कक्षा आठवीं की नाबालिग छात्रा से शिक्षक भागीरथ अहिरवार के द्वारा तीन दिन पूर्व छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। स्कूल में दो छात्राएं मौजूद थीं। तब शिक्षक ने एक छात्रा को दुकान से नमकीन लाने भेज दिया। दूसरी छात्रा को अकेला पाकर शिक्षक उसे दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर छात्रा चीखने लगी। तभी दूसरी छात्रा भी दुकान से वापस आ गई। उसे देखकर शिक्षक ने छात्रा को छोड़ दिया और धमकी दी कि इस घटना के संबंध में किसी को न बताए। घबराई छात्रा अपने घर पहुंची और मां को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने देहात थाने में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने बताया आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल में 6 वर्षीय बच्ची के लापता होने पर NHRC ने मध्य प्रदेश सरकार और डीजीपी को नोटिस जारी किया
गुरुवार को न्यायालय में छात्रा के धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए गए। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे नोटिस पर जमानत दे दी गई। शिक्षक द्वारा शिक्षा के मंदिर में जिस प्रकार की यह गंदी हरकत की है, उससे लोग काफी नाराज हैं और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है यदि बच्चियां स्कूल में ही सुरक्षित नहीं है तो अन्य स्थानों पर क्या हाल होगा।