फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Crime News Suspecting that the gold jewelery had been stolen from the bag kept in the bus

Damoh News: बस में रखे बैग से सोने के जेवरात चोरी होने का अंदेशा, परिजन उठा ले गए बस और थाने में खड़ी कर दी

Wed, 17 Jul 2024 07:28 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2024 07:28 PM IST
सार

दमोह में बस से सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। फरियादी ने पहले बस को थाने लाकर खड़ा किया फिर बस स्टाफ पर चोरी के आरोप लगाए। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Damoh Crime News Suspecting that the gold jewelery had been stolen from the bag kept in the bus
थाने में खड़ी यात्री बस

विस्तार

दमोह से झलोन चलने वाली बस से एक महिला के लाखों रुपए के जेवरात चोरी हो गए। परिजनों को चालक, परिचालक पर अंदेशा था, इसलिए वे लोग बुधवार सुबह बस को झलोन से उठा ले गए और तारादेही थाने में खड़ी कर दी।
विज्ञापन


खमरिया गांव निवासी विनोद लोधी ने बताया कि मंगलवार को मेरी भाभी और उनकी मां दमोह से सुरादेही गांव आने के लिए सुबह दस बजे दमोह बस स्टैंड पहुंची थीं। जहां जैन कंपनी की बस ख़डी थी, जिसमें भाभी और उनकी मां बैठ गई। तभी बस के स्टाफ ने कहा अभी बस में झाड़ू लगनी है आप लोग नीचे उतर जाओ तो भाभी और उनकी मां तीनो बैग सीट पर रखकर नीचे आ गईं। कुछ देर बाद बस में बैठकर अपने गांव आ गईं। बुधवार सुबह उन्होंने बैग खोला तो उसने रखे सोने के जेवरात गायब थे, जिनकी क़ीमत करीब छह से सात लाख रुपए है।
विज्ञापन


सुबह जानकारी लगते ही हम लोग झलोन पहुंचे जहां बस खड़ी थी। बस की तलाशी ली गई तो उसमें दो साड़ी और दो चाकू मिले। बैग को भी चाकू से काटकर ज़ेवर गायब हुए हैं। बाद में हम लोग बस और उसके स्टाफ को तारादेही थाने लेकर पहुंचे और बस में मिली साड़ी और चाक़ू तारादेही पुलिस के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस को लेने पहुंचे लोगों ने चालक पर दवाब बनाकर बस को तारादेही मार्ग से ले जाकर तारादेही थाने में खड़ा करवा दिया। परिजनों को संदेह है कि बस के स्टाफ ने ही बैग से जेवर चोरी किए हैं। जिस बस को झलोन से तारादेही थाने ले जाया गया है, वह बस दमोह से झलोन चलती है और रात्रि में झलोन में ही खड़ी रहती है। घटना के समय बस में चालक और परिचालक मौजूद थे। अचानक आए ग्रामीणों ने बस के क्लीनर से पहले विवाद किया फिर उसको लेकर थाने पहुंचे।


तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित का कहना है बस को कुछ लोग लेकर सुबह आए थे। उनका कहना था कि बस में मंगलवार को उनकी महिला रिस्तेदार दमोह से आ रही थी। बैग में सोने के जेबर रखे थे और वह जेवर बस के स्टाफ ने चोरी किए हैं। मामले की जांच चल रही है। दमोह में लगे सीसीटीवी कैमरो की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed