{"_id":"657178e0936729a0820a6023","slug":"sagoni-forest-range-nilgai-hunting-in-village-kota-of-damoh-forest-dept-started-searching-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagoni Forest Range: दमोह के ग्राम कोटा में नील गाय का शिकार, वन विभाग ने शुरू की शिकारियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagoni Forest Range: दमोह के ग्राम कोटा में नील गाय का शिकार, वन विभाग ने शुरू की शिकारियों की तलाश
Thu, 07 Dec 2023 01:18 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:18 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के सगोनी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोटा में शिकारियों ने रात में करंट लगाकर नील गाय का शिकार किया और शव को इधर-उधर फेंक दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शिकारियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद वन विभाग के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य के दमोह जिले में सगोनी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोटा में शिकारियों ने देर रात करंट लगाकर नील गाय का शिकार किया और शव का गला काटकर इधर-उधर फेंक दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और शिकारियों की तलाश शुरू कर दी।
मामला सगोनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटा का है जहां सरपंच के खेत में नीलगाय का गला कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। वन विभाग द्वारा बताया गया कि नील गाय के शिकार में शिकारियों ने बिजली करंट का उपयोग किया है एवं नील गाय के शरीर के अंगों को भी काटकर इधर-उधर फेंक दिया।
इस संबंध में सगोनी रेंज के रेंजर अखिलेश चौरसिया का कहना है कि शिकारियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।