फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Sagoni Forest Range: Nilgai hunting in village Kota of Damoh, forest dept. started searching

Sagoni Forest Range: दमोह के ग्राम कोटा में नील गाय का शिकार, वन विभाग ने शुरू की शिकारियों की तलाश

Thu, 07 Dec 2023 01:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 01:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के सगोनी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोटा में शिकारियों ने रात में करंट लगाकर नील गाय का शिकार किया और शव को इधर-उधर फेंक दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और  शिकारियों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
Sagoni Forest Range: Nilgai hunting in village Kota of Damoh, forest dept. started searching
घटनास्थल पर मौजूद वन विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के दमोह जिले में सगोनी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोटा में शिकारियों ने देर रात करंट लगाकर नील गाय का शिकार किया और शव का गला काटकर इधर-उधर फेंक दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और  शिकारियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


मामला सगोनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटा का है जहां सरपंच के खेत में नीलगाय का गला कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। वन विभाग द्वारा बताया गया कि नील गाय के शिकार में  शिकारियों ने बिजली  करंट का उपयोग किया है एवं नील गाय के शरीर के अंगों को भी काटकर इधर-उधर फेंक दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में सगोनी रेंज के रेंजर अखिलेश चौरसिया का कहना है कि शिकारियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed