फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Railway News: Many trains will remain canceled due to work at Bina station

Railway News: बीना स्टेशन पर काम होने से कई गाड़ियां रहेंगी निरस्त, यात्रा से पहले जानें तो नहीं होगी परेशानी

Wed, 27 Mar 2024 08:28 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 08:28 AM IST
सार

सागर जिले का बीना रेलवे स्टेशन बड़ा जंक्शन है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के बीना स्टेशन प्लेटफॉर्म तीन पर वॉशेबल एप्रिन निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। यहां देखें उन गाड़ियों की लिस्ट

विज्ञापन
Railway News: Many trains will remain canceled due to work at Bina station
कई ट्रेन निरस्त की गई हैं। - फोटो : Google

विस्तार

मध्य प्रदेश के बीना जंक्शन पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। इससे कई ट्रेन प्रभावित हो रही हैं। कई ट्रेन निरस्त की गई हैं। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने सूचना जारी की है।
विज्ञापन


बता दें कि सागर जिले का बीना रेलवे स्टेशन बड़ा जंक्शन है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के बीना स्टेशन प्लेटफॉर्म तीन पर वॉशेबल एप्रिन निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस चार अप्रैल से नौ मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस सात अप्रलै से 12 मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस पांच अप्रैल से 10 मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19054 मुजफ्फरपुर सूरत-एक्सप्रेस दिनांक 7 अप्रैल 2024 से 12 मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20481 भगत की कोठी-तिरुच्चिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस 10 अप्रैल 2024 से आठ मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 20482 तिरुच्चिरापल्ली-भगत की कोठी हमसफर एक्सप्रेस 13 मई 2024 से 11 मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस नौ अप्रैल 2024 से सात मई 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 11.04.2024 से 09.05.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर एक्सप्रेस दिनांक 07.04.2024 से 12.05.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12144 सुल्तानपुर -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 09.04.2024 से 14.05.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed