{"_id":"64f70b15866c07d32e044698","slug":"passengers-getting-upset-due-to-cancellation-of-bhopal-bilaspur-express-train-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: भोपाल-बिलासपुर ट्रेन दस सितंबर तक रद्द; भोपाल से छत्तीसगढ़ तक 70 रेलवे स्टेशनों के यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: भोपाल-बिलासपुर ट्रेन दस सितंबर तक रद्द; भोपाल से छत्तीसगढ़ तक 70 रेलवे स्टेशनों के यात्री परेशान
Tue, 05 Sep 2023 04:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 05 Sep 2023 04:34 PM IST
सार
मध्यप्रदेश को छत्तीसगढ़ से जोड़ने वाली दमोह की लाइफ लाइन कही जाने वाली यह ट्रेन प्रदेश की राजधानी भोपाल से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तक 70 रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली ट्रेन है।
विज्ञापन
दमोह रेलवे स्टेशन का दृश्य।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश को छत्तीसगढ़ से जोड़ने वाली दमोह की लाइफ लाइन कही जाने वाली भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन के दस सितंबर तक बंद होने से हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। यह ट्रेन प्रदेश की राजधानी भोपाल से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तक 70 रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली ट्रेन है।
विज्ञापन
भोपाल-बिलासपुर व बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन को एक से दस सितंबर तक रद्द कर दिया गया है। इससे इन स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। ट्रेन बंद होने से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
कटनी से लेकर दमोह, सागर और अन्य रेलवे स्टेशनों के छोटे-छोटे स्टेशनों सहित आसपास के गांव के ग्रामीणों के लिए बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन आजीविका का साधन है, लेकिन रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस की बात कहकर इस ट्रेन को बार-बार बंद कर दिया जाता है। जिससे 100 से अधिक गांव के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सलैया के यात्री निर्मल राय, रवि यादव ने बताया कि सुबह के समय कटनी से दमोह जाने के लिए कोई साधन नहीं है। मेमू ट्रेन आती है, लेकिन उनके लिए दोपहर तक रुकना पड़ता है। जिससे शाम को नहीं लौट पाते। यात्रियों का कहना है कि रेलवे द्वारा इस रूट से प्रतिदिन 90 से अधिक मालगाड़ियां एवं अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें निकाली जा रही हैं, लेकिन केवल भोपाल-बिलासपुर ट्रेन को टारगेट बनाकर बार-बार बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
कटनी बिना मेमू ट्रेन चल रही है, लेकिन टाइमिंग सही नहीं होने से यात्रियों को विशेष लाभ नहीं मिल रहा। दूसरी ओर बिलासपुर जाने के लिए केवल दो, तीन साप्ताहिक एक्सप्रेस लंबी दूरी की ट्रेन हैं, जिसमें भीड़ होने की वजह से यात्रियों को घुसने की जगह नहीं मिलती है। साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनें केवल बड़े स्टेशनों पर खड़ी होती हैं। जिससे उनका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्टेशन प्रबंधक जेएस मीणा का कहना है कि बिलासपुर रूट पर एनआई वर्क की वजह से भोपाल-बिलासपुर ट्रेन बंद है। काम पूरा होते ही 10 सितंबर से ट्रेन चालू हो जाएगी।
